Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : जुनैद के मौत पर ऑल इंडिया युथ कांग्रेस के सचिव सीता राम लम्बा राजनीति कर गए, सांत्वना दी।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद :आज ऑल इंडिया यूथ कांग्रेस के सचिव व अधिकार के सहयोजक सीता राम लम्बा अपने साथियों के साथ गांव खंदावली पहुंच कर रेल सफर के दौरान हुई जुनैद की हत्या पर उसके परिवारजनों को सांत्वना दी। पीडि़तों का दुख बांटते हुए उन्होंने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं के लिए समाज में कोई स्थान नहीं है और सरकार को चाहिए कि इस हत्याकांड के दोषियों को सख्त से सख्त सजा देकर पीडि़तों को न्याय दिलाना चाहिए। इस दौरान ऑल इंडिया यूथ कांग्रेस के सेकेट्री सीता राम लम्बा ने कहा कि हरियाणा प्रदेश भाईचारे के लिए प्रसिद्ध है परंतु जब से केंद्र व प्रदेश में भाजपा सरकार आई है, तब से समाज में जात-पात व धर्म के नाम पर अराजकता फैलाई जा रही है और षडयंत्र के तहत समाज में भाईचारा बिगाडऩे का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था इस कदर लाचार हो चुकी है कि अपराधियों व असामाजिक तत्व बिना किसी डर के समाज के माहौल को बिगाडऩे में लगे हुए है इसलिए आज हम सभी को एकजुट होकर ऐसी ताकतों से मिलकर लडऩे की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इस हत्याकांड के काफी दिन बीतने पर भी आरोपी को अभी भी पुलिस के हाथो से दूर है। पुलिस इस मामले में खानापूर्ति करने के लिए निर्दाेष लोगों को तंग करना बंद करें और असली गुनहगारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करके पीडि़त परिवार को न्याय दिलाने का काम करे।

एडवोकेट व अधिकार टीम के सदस्य राजेश खटाना ने समाज के लोगों से शांति एवं भाईचारा बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि इस मामले के दोषियों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से पीडि़त परिवार के साथ खड़ी है और उन्हें न्याय दिलाकर ही दम लेगी। इस मौके पर सुरेंदर सिंह हुड्डा ,क्षितिज शर्मा ,अब्दुल गफ्फार ,अलजो के जोसफ ,मोनू ढिल्लो ,नन्द किशोर,ठाकुर जतिन खटाना मौजूद थे।

Related posts

फरीदाबाद:जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन, 300 से ज्यादा ने किया स्वैच्छिक रक्तदान।

Ajit Sinha

पलवल: एक बंद बॉडी वाले ट्रक के कंटेनर के अंदर बने तहखाने से दो करोड़ रुपए के नशीला पदार्थ बरामद – एसपी

Ajit Sinha

फरीदाबाद : राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के उपलक्ष्य में एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन, प्रौद्योगिकी के गुलाम न बने, करें संतुलित उपयोगः प्रो. सोनी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x