Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: पति 2000 में देसी कट्टा और दो कारतूस खरीद कर लाया और पत्नी के आशिक को गोली मार कर हत्या कर दी -अरेस्ट

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच -17 की टीम ने आज मात्र 2000 रुपए में देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस खरीद कर लाया और अपनी पत्नी के आशिक को गोली मार कर हत्या करने के आरोपित को अरेस्ट किया हैं। अरेस्ट किए गए आरोपित का नाम सोमबीर , उम्र 32 साल , निवासी संभल , उत्तर प्रदेश हैं, आरोपित ने सब्जी विक्रेता नीरज की हत्या की इस खेज वारदात को गत 2 अगस्त की रात अंजाम दिया था । पुलिस की माने तो शुरूआती दौर में ये मामला ब्लाइंड मर्डर था जिसका अब सनसनीखेज खुलासा किया गया हैं।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि अरेस्ट आरोपित सोमबीर , उम्र 32 साल, उत्तर प्रदेश के संभल जिले के गांव बाघऊ का तथा वर्तमान में फरीदाबाद के गांव तिलपत के हरकेश नगर में पिछले करीब 2 साल से रह रहा है। क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपित को अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से थाना पल्ला के हत्या के मुकदमे में आईएमटी बल्लभगढ़ के चंदावली एरिया से अरेस्ट किया है। आरोपित  ने मृतक को गत 2 अगस्त की रात को देसी कट्टे से गोली मार दी थी। जिसे इआरवी टीम ने मौके पर पहुंच कर घरवालों के साथ बीके अस्पताल में भर्ती करा दिया था। जिस की कल 5 अगस्त को इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी। मुकदमे में पुलिस द्वारा हत्या की धारा लगा दी गई है।      
आरोपित से पूछताछ में सामने आया कि आरोपित की मृतक नीरज के साथ उसकी पत्नी  की अवैध संबंध था जो कई बार मना करने के बाद भी नीरज नहीं माना। जिसको लेकर आरोपित  ने वारदात को अंजाम दिया था। आरोपित पिछले 3 महिने से अपने गांव गया था जो गत 2 अगस्त को फरीदाबाद वापस आया था। और अपने गांव से आते समय किसी व्यक्ति से देसी कट्टा व 2 जिंदा रौंद 2000/- रूपए में वारदात को अंजाम देने के लिए खरीद कर लाया था। आरोपित गत  2 अगस्त की रात को अपने साथ पिस्तौल लेकर हरकेश नगर सब्जी मंडी में नीरज के अकेले होने का इंतजार कर रहा था। आरोपित ने मौका देखकर रात करीब 10.30 बजे अकेला देखकर बृजवासी मिष्ठान के पास नीरज को पीछे से गोली मार दी। आरोपित को पूछताछ के लिए अदालत में पेश कर देसी कट्टा, रोंद व मामले में पूर्ण जानकारी के लिए पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।

Related posts

नकली आईफोन बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश, सरगना समेत 3 अरेस्ट , 60 नकली फोन और 4.5 लाख नकदी बरामद

Ajit Sinha

सूरजकुंड में 02 से 07 अक्टूबर 2025 तक होगा भव्य दिवाली मेले का आयोजन

Ajit Sinha

चहुमुखी विकास के नए आयाम से औद्योगिक नगरी फरीदाबाद का लहराएगा विश्व में परचम : कृष्णपाल गुर्जर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x