Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

ग्रेट वैल्यू शरणम सोसायटी स्थित अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग के टीनशेड में अचानक भीषण आग।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा के सेक्टर- 107 स्थित ग्रेट वैल्यू शरणम सोसायटी स्थित अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग के टीनशेड में अचानक भीषण आग लग गई, आग लगने की सूचना शनिवार करीब दोपहर 12 बजे के करीब फायर बिग्रेड को मिली. तत्काल तीन फायर बिग्रेड की गाड़ियों को मौके भेजा गया, मौके पर पहुंची फायर यूनिट की तीन गाड़ियों ने भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. आग लगने से किसी के हताहत की कोई खबर नहीं है और आग किस वजह से लगी अभी तक इसका पता नहीं चल सका है। आग लगने का कारण पता किया जा रहा है।

तस्वीरों में आप साफ तौर पर देख सकते हैं कि किस तरह से भीषण आग लगी है.चीफ फायर आफिसर प्रदीप कुमार बताया सूचना पर तत्काल तीन फायर बिग्रेड की गाड़ियों को मौके भेजा गया. वहां जाकर देखा गया कि आग अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग के टीनशेड में लगी है वहां पड़े वेस्ट मटेरियल के कारण तेजी से फैली, जिसे तीन गाड़ियों की मदद बुझा लिया गया. फिलहाल आग लगने से किसी के हताहत की कोई खबर नहीं है और आग किस वजह से लगी अभी तक इसका पता नहीं चल सका है। आग लगने का कारण पता किया जा रहा है।

Related posts

फरीदाबाद : जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्टेशनरी वितरित की गई।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : नगर निगम को अवैध निर्माण के एवज मिलनें वाले करोड़ों रूपए, मंत्रियों, विधायकों,पार्षदों, अधिकारीगणों ने अपने जेबों में ठूसा।

Ajit Sinha

डीटीपी इंफोर्स्मेंट नरेश कुमार ने भूपानी थाने में तीन अलग -अलग कलोनिनाइजरों के खिलाफ दर्ज कराया केस। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x