Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: बीती रात बदमाशों और क्राइम ब्रांच की टीम के बीच हुई मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी पुलिस की गोली।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:गत 14 मार्च को थाना सदर बल्लभगढ़, फरीदाबाद क्षेत्र में दो अलग-अलग जगह पर फायरिंग कर हिस्सेदारी/रंगदारी मांगने के मामले में अपराध शाखा ऊंचा गांव,फरीदाबाद  की टीम ने बुधवार गत 18 मार्च की रात्रि को आईएमटी क्षेत्र में मुठभेड़ के बाद 2 आरोपितों को काबू  करने में सफलता हासिल की है। जिनकी पहचान अनिल उर्फ खान निवासी गांव मच्छगर व मनीष निवासी गांव चंदावली, फरीदाबाद  के रूप में हुई है। एसीपी क्राइम -2 वरुण कुमार दहिया ने आज आयोजित प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि गत  14 मार्च की रात्रि को आरोपितों ने सेक्टर- 68 चंदावली आईएमटी  रेड लाइट पर स्थित शराब के ठेका पर फायरिंग कर 10% प्रतिशत की हिस्सेदारी मांगी थी, उसके कुछ देर उपरांत इन्होंने गांव मच्छर स्थित एक कार्यालय पर फायरिंग कर 50 लाख की रंगदारी मांगी थी। घटनाक्रम के संबंध में ठेका संचालक व कार्यालय के ओनर की शिकायत पर थाना सदर बल्लभगढ़, फरीदाबाद  में अलग-अलग मामले दर्ज किए गए थे।

उन्होंने आगे बताया कि घटनाक्रम की गंभीरता के मद्देनजर अपराध शाखा ऊंचा गांव, सेक्टर 65 व सेक्टर 85, फरीदाबाद की तीन टीम में गठित की गई। गत 18 मार्च को रात्रि के समय अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम को गुप्त सूत्रों से आरोपियों बारे सोतई नहर पुल रोड से आईएमटी होते हुए गांव मच्छगर की तरफ आने की सूचना प्राप्त हुई, जिस पर अपराध शाखा ऊंचा की टीम ने आईएमटी क्षेत्र में निर्माणाधीन इंडियन ऑयल भवन के पास नाकाबंदी की।

नाकाबंदी के दौरान मोटरसाइकिल पर आ रहे आरोपितों को रोकने का प्रयास किया तो भागने लगे। आरोपित मनीष को काबू कर लिया गया, दूसरे आरोपित  अनिल ने भागने की कोशिश करते हुए पुलिस टीम पर 3 राउंड फायर किए , जवाबी कार्रवाई में अनिल के दाहिने पैर में गोली लगी। जिसको इलाज के लिए सिविल अस्पताल फरीदाबाद में दाखिल कराया गया है जिनकी स्थिति सामान्य है। मौका से 1 देसी पिस्टल व 2 जिंदा राउंड, 3 खाली खोल व मोटरसाइकिल बरामद हुई है। घटनाक्रम के संबंध में थाना सदर बल्लभगढ़ में मामला दर्ज कराया गया है।

आरोपित अनिल निवासी गांव मच्छगर का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड है, जिस पर लुट, डकैती, हत्या का प्रयास व शस्त्र अधिनियम सहित 12 मामले दर्ज है। जिसको जुलाई 2025 में थाना सदर बल्लभगढ़ के एक हत्या के प्रयास के मामले में क्राइम ब्रांच उंचा गांव की टीम ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। करीब 2 महीने पहले ही वह जेल से बाहर आया था। वहीं मनीष 12वीं कक्षा का छात्र है।

Related posts

गृह क्लेश के चलते पत्नी की हत्या कर पति ने ट्रेन के आगे कूदकर दे दी जान

Ajit Sinha

फरीदाबाद: एनटीपीसी में मॉक ड्रिल का आयोजन

Ajit Sinha

फरीदाबाद,ब्रेकिंग: नगर निगम प्रशासन ने आज एक साथ 32 वार्डों में दर्जनों अवैध निर्माणों पर चलाए बुल्डोजर, जारी रहेंगें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x