Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा वीडियो

नॉएडा के सेक्टर -71- फेस -3 इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को गोली लगी, दूसरा बदमाश फरार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नॉएडा: थाना सेक्टर -71 के फेस 3 इलाके में आज सांय के वक़्त चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो बदमाशों के बीच और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश भागने में सफल हो गया। जबकि दूसरा बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया । पुलिस ने घायल अवस्था में बदमाश अबरार को ईलाज हेतु सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। मुठभेड़ के बाद , मौके का वीडियो आप स्वंय देख सकते हैं।



पुलिस की माने तो आज सांय के वक़्त पुलिस की टीम वाहनों की चेकिंग कर रही थी उस दौरान एक बाइक पर सवार दो लोग आता हुआ दिखाई दिया जो पुलिस पार्टी को देख कर बाइक सवार दोनों लोग मुड़ कर भागने लगे. जब पुलिस ने उसका पीछा किया तो बाइक सवार एक बदमाश ने पुलिस पार्टी पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दिया। जबकि दूसरा बदमाश मौके से भागने में सफल हो गया। इस दौरान पुलिस पार्टी ने जवाबी फायरिंग की और एक बदमाश को गोली लग गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बदमाश अबरार को ईलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। पुलिस ने मौके से देशी कट्टा , कारतूस के खाली खोल व एक बाइक बरामद किए हैं

Related posts

चलती गाडी की छत पर बैठकर बियर पीने व खिड़की खोलकर बाहर निकलने वाले 3 आरोपित गिरफ्तार।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: भ्रष्टाचार के मामले में आरोपित सुन्दर लाल, (सेवानिवृत) उपमण्डल अधिकारी पंचायती राज को एसीबी ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

खिड़की दौला 57 लाख रिश्वत कांड की जांच की आंच दो सीनियर आईपीएस अधिकारी तक पहुंचा, इंस्पेक्टर विशाल जल्द होगा अरेस्ट   

Ajit Sinha
error: Content is protected !!