Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद मनोरंजन हाइलाइट्स

फरीदाबाद:ग्रीन फील्ड ब्रह्मा कुमारिस आश्रम में वार्षिक उत्सव,एक बच्ची का जन्मदिन व एडवांस में नए साल 2025 के स्वागत में शानदार जश्न-वीडियो देखें।



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:ब्रह्मा कुमारिस राजयोगा मैडिटेशन सेंटर,प्लॉट नंबर -2628 ग्राउंड फ्लोर, ग्रीन फील्ड कॉलोनी, में आज रविवार को 12 वा वार्षिक उत्सव, एक बच्ची जन्म दिन व आने वाले नए साल 2025 की ख़ुशी में एक जश्न का आयोजन की किया गया। आज की ये तीनों ख़ास उस्तव एक ही छत के नीचे एक ही समय पर मनाया गया। इस विशेष अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर ग्रीन फील्ड रेजिडेंट वेलफेयर सोसायटी के प्रधान वीरेंद्र भड़ाना उपस्थित थे

पर इस खास दिन को खुशनुमा दिल्ली , खानपुर से आई ब्रह्मा कुमारिस की इंचार्ज व बहन आशा ने बनाया, और उन्होनें कहा कि आज ब्रह्मा कुमारिस राजयोगा मैडिटेशन सेंटर, ग्रीन फील्ड कॉलोनी, फरीदाबाद ब्रांच की 12 वा वार्षिक उत्सव, साथ में एक बच्ची की जन्म दिन केक काट कर बड़ी धूमधाम के साथ मनाई गई, और आने वाले नए साल 2025 का जश्न एडवांस में मनाई गई।

ब्रह्मा कुमारिस आशा व सपना ने कहा, आने वाले नए साल 2025 में सभी लोगों के जीवन में खुशियां लाए, नए साल में अपने शरीर से प्यार करें, और लोगों से प्यार से बोले, और लोगों में अपने प्यार को बांटे, साथ में कहा कि एक बच्ची की जन्म दिन और आश्रम ब्रह्मा कुमारिस , ग्रीन फील्ड कॉलोनी , फरीदाबाद ब्रांच की 12 वा वार्षिक उत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई गई व आने वाले नए साल 2025 के स्वागत के लिए जश्न बहुत ही उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर राधा पांडेय भगवान शिव की भक्ति भरे गीत गाकर पूरे माहौल को शिवमय कर दिया, जिसे उपस्थित लोगों ने काफी पसंद किया। इस खबर में ब्रह्मा कुमारी आशा व सपना व वीरेंद्र भड़ाना को सुने प्रकाशित वीडियो में।

Related posts

फ़रीदाबाद: बल्लभगढ़ में भारत पेट्रोलियम प्लांट पर गैस लीक मॉक ड्रिल सफलता पूर्वक सम्पन्न।

Ajit Sinha

ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम के तोड़फोड़ दस्ते ने आज वार्ड – 28, नहरपार में की कई स्थानों पर तोड़फोड़ की कार्रवाई।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: तीन नाबालिग लड़कियों के साथ रेप के बाद हत्या करने के आरोपित सीरियल किलर के खिलाफ चार्जशीट किया दाखिल।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x