Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : छायंसा थाना क्षेत्र में खेतों में घोड़ी घुसने को लेकर दो समुदायों के बीच जमकर हुई पत्थरबाजी,दोनों पक्षों के16 लोग घायल,केस दर्ज ।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : छांयसा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव राय पुर में खेतों में घोड़ी घुसने को लेकर दो समुदायों के बीच हुए जबदस्त झगड़े में जमकर लाठी -डंडे व पत्थरबाजी हुई जिसमें में दोनों पक्षों के करीब 15 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को बादशाह खान हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया हैं, इस संबंध में एक पक्ष की तरफ से थाना छायंसा में तक़रीबन 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया हैं, इस झगड़े के मुख्य आरोपीगण अभी गांव रायपुर से फरार हैं।
एसएचओ कुलदीप का कहना हैं कि गांव रायपुर में रायसिख के खेतों में रविवार को मुश्लिम समुदाय की एक घोड़ी घुस गई। इस बात से खफा रायसिख ने घोड़ी के मालिक को बुला कर उसकी लाठी -डंडों से पिटाई कर दी, के बाद मुश्लिम समुदाय के एक पडोसी रायसिख से कहा कि इसे क्यों मार रहे हो वह भी छोटी सी बात के लिए, बहुत गरीब आदमी हैं ,राय सिख ने उसे जवाव में कहा कि इसे तो मरूंगा ही,साथ में तुझे भी मरूंगा और उसकी भी पिटाई दी, वावजूद इसके वहां पर मामला शांत हो गया।
उनका कहना हैं कि आज मुश्लिम में से किसी शख्स ने वहीँ के एक दुकानदार की जमकर पिटाई कर दी, के बाद राय सिख के लोग और उग्र हो गए तथा राय सिखों ने मुश्लिमों के ऊपर पथराव कर दिया। इस घटना की सुचना मिलते ही मौके पर एसडीएम राजेश गुप्ता, एसीपी तिगांव अमन यादव व स्वंय भी अपने टीम के साथ पहुंच गए और मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी। उनका कहना हैं कि इस पत्थरबाजी में दोनों पक्षों के करीब 15 -16 लोग घायल हो गए हैं।
खबर हैं कि एक पक्ष के घयलों के नाम जमशेद, निवासी रायपुर , वकील, शकील , मारुख, आशिफ, बाबू खान, वाजिद, हकीकत, मोबिन, आमिर खान (वकील ) हैं। इनमें से कई लोगों को मामूली चोट के कारण उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई हैं, एक -दो लोगों को गंभीर अवस्था में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रैफर कर दिया गया हैं, बतातें हैं कि 5 -6 लोग अभी भी बादशाह खान अस्पताल में ईलाज हेतु भर्ती हैं। एसएचओ कुलदीप सिंह का कहना हैं कि वकील के ब्यान पर 10 -15 राय सिखों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया हैं, झगड़े के मुख्य आरोपी अभी गांव से फरार हैं जिन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related posts

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने रिटायर्ड इनकम टैक्स कमिश्नर दीनबंधु गोयल को बीजेपी की सदस्यता दिलाई।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:77 वें गणतंत्र दिवस समारोह की हुई फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल

Ajit Sinha

फरीदाबाद : ग्रीन फील्ड कालोनी के एक फ्लैट में दिन में अज्ञात चोरों ने चोरी की घटनाओं को दिया अंजाम, केस दर्ज,पकड़े जाएंगे, राजेश ।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x