Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

गुरुग्राम ब्रेकिंग: मतदाता सूची में सुधार के लिए 31 दिसंबर तक डीसी के समक्ष अपील का मौका।



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:गुरुग्राम के उपायुक्त अजय कुमार ने रविवार को नगर निगम गुरुग्राम और मानेसर के लिए नियुक्त रिवाइजिंग अथॉरिटी के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में सुधार से संबंधित कोई भी शिकायत 31 दिसंबर तक जिला उपायुक्त के समक्ष दर्ज करवाई जा सकती है। उपायुक्त ने रिवाइजिंग अथॉरिटी से नियम 4(6) के तहत मतदाता सूची में किए गए सुधारों की जानकारी ली और निर्देश दिए कि किसी भी मतदाता को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि 31 दिसंबर तक प्राप्त अपीलों का निवारण 3 जनवरी, 2025 तक किया जाएगा।

इस दौरान किए गए संशोधनों के आधार पर 6 जनवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। इस संशोधित सूची के आधार पर आगामी निकाय चुनाव कराए जाएंगे। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि नई वार्डबंदी के अनुसार मतदाताओं से प्राप्त आपत्तियों के अनुसार सूची में सुधार कार्य किए गए हैं।

उपायुक्त ने यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि अपडेट सूची में मतदाता को वार्ड और बूथ अनुसार विस्तृत जानकारी उपलब्ध हो।इस बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी के अलावा एडीसी हितेश कुमार, रिवाइजिंग अथॉरिटी के अधिकारियों में बादशाहपुर एसडीएम अंकित चौकसे, गुरुग्राम एसडीएम रविंद्र कुमार, सोहना एसडीएम होशियार सिहं, मानेसर एसडीएम दर्शन यादव, पटौदी के एसडीएम दिनेश लुहाच, अतिरिक्त श्रम आयुक्त कुशल कटारिया, रोडवेज जीएम प्रदीप अहलावत सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।–

Related posts

सुचारू बिजली आपूर्ति के लिए विकास कार्य में तेजी लाएं – पीसी मीणा

Ajit Sinha

कोरोना संक्रमण काल के बाद अब अधिकारी गुरूग्राम में विकास कार्यों को गति दें-राव इंद्रजीत सिंह

Ajit Sinha

सीएम: ‘द इंडिया कोरिया गोल्फ मीट’ का आयोजन किया, गोल्फ के खेल पर व्यापार और आर्थिक सहयोग पर चर्चा की गई

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x