Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: सीएसआर के जरिए चलेगी फज्जुपुर खादर की गौशाला को वेदांता ग्रुप ने लिया गोद: उपायुक्त जितेंद्र यादव 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: उपायुक्त जितेन्द्र यादव ने आज शनिवार सायं फज्जूपुर खादर गौशाला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वेदांता ग्रुप के अनिल अग्रवाल व उनकी बेटी भी साथ रही। वेदांता ग्रुप सीएसआर के तहत जिला प्रशासन के साथ मिलकर गौशाला को चलाएगा। साथ ही वेदांता ग्रुप आसपास के गांवों के पशुओं का उपचार भी करेगा।

बीडीपीओ मेजर प्रदीप कुमार ने बताया कि पहले फज्जुपुर ग्राम पंचायत इस गौशाला को चला रही थी।अब ग्राम पंचायत नही रहने से  प्रशासन सीएसआर के तहत इस गौशाला को वेदांता ग्रुप के साथ मिलकर चलाएगा ।

आगामी 21 अप्रैल की विधिवत शुरुआत होगी। इसके लिए वेदांता ग्रुप के अनिल अग्रवाल के साथ एक एंबुलेंस भेजने के लिए प्रशासन को आश्वासन दिया है। आपको बता दें पहले ग्राम पंचायत फज्जुपुर खादर गौशाला का संचालन कर रही थी।
 

Related posts

आगजनी के ढाई घण्टे बाद दमकल विभाग की गाडिय़ां को पहुंचना यह साबित करता है कि इस मामले में लापरवाही बरती गई है।

Ajit Sinha

हरियाणा: मुख्य सिपाही को स्टेट विजिलेंस ब्यूरो ने आज 10000 रूपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

Ajit Sinha

ग्रीन फिल्ड कालोनी में बिना भागीदारी के सड़क बनाए जाने पर आरडब्लूए के प्रधान वीरेंद्र भड़ाना का लोगों ने किया धन्यवाद। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x