Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: दलदल में फंसा हुआ था बुजुर्ग, थाना सूरजकुंड की टीम ने किया रेस्क्यू, 21 मई से था घर से लापता, मिला नया जीवन।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: थाना सूरजकुंड की टीम ने आज शुक्रवार को एनएचपीसी परिसर के पीछे जंगल से दलदल में फंसे एक बुजुर्ग व्यक्ति को रेस्क्यू किया है। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 23 मई को दिन के समय थाना सूरजकुंड पुलिस को सूचना प्राप्ति हुई कि एनएचपीसी परिसर के पीछे जंगल में दलदल में एक बुजुर्ग व्यक्ति फंसा हुआ है, जिस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना सूरजकुंड की टीम मौका पर पहुंची और पुलिसकर्मियों ने सूझबूझ व साहस का परिचय देकर बुजुर्ग को दलदल से सकुशल बाहर निकाला।

बुजुर्ग व्यक्ति अपना नाम-पता बताने में असमर्थ था, जिसकी जेब में एक डायरी मिली, उस डायरी में लिखे फोन नंबर से संपर्क किया तो बुजुर्ग का नाम मंगल निवासी जैतपुर दिल्ली ज्ञात हुआ, जो गत 21 मई से घर से लापता था, बुजुर्ग के परिजनों को इस बारे सूचना दी गई है। इस प्रकार थाना सूरजकुंड की टीम ने एक बुजुर्ग को सकुशल दलदल से बाहर निकाल कर परिजनों से मिलाकर सराहनीय कार्य किया है।

Related posts

सीएम मनोहर लाल बड़खल की विधायक सीमा त्रिखा की सास सुशीला त्रिखा के निधन पर शोक जताने उनके निवास पर पहुंचे।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : डीटीपी इंफोर्स्मेंट ने गांव भूपानी में 8 एकड़ जमीनों पर अवैध रूप से विकसित किए गए 3 कालोनियों में की तोड़फोड़।

Ajit Sinha

डीएलएफ क्राइम ब्रांच ने आज श्रवण हत्याकांड में दो और आरोपियों को किया गिरफ्तार 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x