Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक

फरीदाबाद : वरिष्ठ कांग्रेस नेता लखन सिंगला के जन्मदिन पर पहुंचे सैकड़ों लोग. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी ट्वीट कर दी शुभकामनाएं

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य लखन कुमार सिंगला के आज जन्मदिन के अवसर पर उनके निवास पर सैकड़ों  की संख्या में समर्थक व कार्यकर्ता पहुंचे। सभी ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और भविष्य में विधानसभा भेजने का प्रण दोहराया। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी अपने चहेते शिष्य लखन सिंगला को  ट्विटर के माध्यम से शुभकामनाएं देकर जता दिया कि उनके लिए सिंगला कितने महत्वपूर्ण हैं। जिले में इस बात की भी काफी चर्चा देखने को मिली। सुबह से ही सिंगला के घर पर बधाई देने वाले लोगों का तांता लगने लगा था।  कार्य कर्ताओं ने सिंगला को एक बड़ी माला पहना कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।



कार्यकर्ताओं ने सिंगला के पक्ष में खड़ेे रहने और उनके सुखद जीवन के लिए कार्य करने का प्रण दोहराया। इस अवसर पर सिंगला ने केक काटा और कार्यकर्ताओं व समर्थकों का समर्थन दिखाने के लिए धन्यवाद भी किया। सिंगला ने कहा कि कांग्रेस अपने कार्यकर्ताओं की भलाई के लिए कार्य करती है, यही संस्कार उनके अंदर भी बचपन से पड़े हैं। सिंगला ने सभी का मुंह मीठा कर आभार जताया। इस अवसर पर पूर्व पार्षद रोहित सिंगला, राजेंद्र गुप्ता, मुकेश गर्ग, गोपाल गर्ग, सूरज डेढा, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष खुशबू खान, युवा कांग्रेस फरीदाबाद अध्यक्ष नितिन सिंगला, जैनुअल हुसैन, युनूस खान, तौकीर, सरफराज, उसमान ठेकेदार, नजर मोहम्मद, विजय चौधरी, ललित चौधरी, जावेद अली, मालती पाठक, रहीश कुरैशी, नीरज डोगरा, जयवीर वाल्मीकि, शिव शंकर भारद्वाज, रमेश गुप्ता, लक्ष्मण गर्ग, पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर मुकेश शर्मा, पूर्व डिप्टी मेयर राजेंद्र भामला, डालचंद डागर, सुबोध भाटी, विजय कुमार, विनीत गर्ग, शिव शंकर मलिक, मनोज चंदीला, सचिन सैनी, लोकेश कुमार, धर्मेंद्र चहल, संदीप वर्मा, शिव शंकर, नवनीत सिंगला, टीकाराम नागर, कपिल जैन, तरुण लाम्बा, सतीश कुमार, नीरज जाखड़, हर्ष जाखड़, सुमन मौर्या, रोहित गोयल, रहीसुद्दीन कुरैशी, सलामुद्दीन, आकाश सैनी, सतीश गांधी, प्रहलाद शर्मा, महिला कांग्रेस ओबीसी सैल की राष्ट्रीय महासचिव रेणु चौहान, पार्षद विनोद भाटी, महाराज सिंह, लक्ष्मण ठाकुर, रणबीर नागर, जैजु ठाकुर आदि मौजूद रहे।

Related posts

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड के रिहायशी प्लॉट पर बनाई गई 4 मंजिला बिल्डिंग का कमर्शियल इस्तेमाल, होगी सीलिंग की करवाई।

Ajit Sinha

कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी ने पंजाब कांग्रेस कमेटी में दो महासचिव और एक कोषाध्यक्ष की नियुक्ति की गई हैं।

Ajit Sinha

लाइव वीडियो सुने: 21वीं सदी के कौरव खाकी हाफ पैंट पहनते हैं, हाथ में लाठी लिए होते हैं और शाखा लगाते हैं-राहुल गांधी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x