Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: महिलाओं को जागरूक करने के लिए हर महीने स्त्रीलिंक मेला का आयोजन किया जाएगा-डीसीपी अंशु सिंगला

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:- पुलिस उपायुक्त मुख्यालय श्रीमती अंशु सिंगला ने महिलाओं को जागरूक करने के लिए एक अनोखी पहल शुरू की है। महिलाओं को जागरूक करने के लिए हर महीने स्त्रीलिंक मेला का आयोजन किया जाएगा। आज यह मेला डबुआ कॉलोनी के समुदाय भवन में लगाया गया था। इसमें एसएचओ महिला थाना एनआईटी इंस्पेक्टर माया और उनकी पुलिस टीम मौजूद रही।

मौजूद महिला पुलिसकर्मियों ने औरतों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया और उनको बताया गया कि अगर आप के खिलाफ घर या बाहर कहीं भी शोषण होता है तो उसके खिलाफ आवाज उठाएं। वहां पर मौजूद इंस्पेक्टर माया ने जानकारी देते हुए बताया कि फरीदाबाद में महिलाओं को जागरूक करने के लिए फरीदाबाद पुलिस ने जागरूकता की तरफ एक और कदम बढ़ाया है अब हर महीने एक स्त्रीलिंक मेला का आयोजन किया जाएगा। जिसमें महिलाओं के अधिकारों के बारे में जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि मेले में महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति स्टॉल लगाकर उन्हें जानकारी दी जाएगी,,अगर किसी महिला को किसी भी तरह की कोई परेशानी है। तो स्टॉल पर बैठे हुए लीगल एडवाइजर उन्हें सलाह देंगे और उनकी समस्या का निवारण करेंगे। एसएचओ माया ने बताया कि महिलाओं के लिए स्त्रीलिंक मेला आयोजन फरीदाबाद में पहली बार किया गया है। इस मेले में महिलाओं को जागरूक करने के साथ-साथ उनके दिमाग में क्या चल रहा है इसकी भी जानकारी मिलेगी इसके साथ साथ महिलाएं अपने अधिकारों के बारे में कितनी जागरूक है इसका भी पता चल पाएगा।

Related posts

फरीदाबाद: जिला में अवैध खनन को लेकर सीईओ जिला परिषद सतबीर मान की अध्यक्षता में हुई बैठक

Ajit Sinha

पुलिस कमिश्नर एस.एन श्रीवास्तव ने दिल्ली हिंसा के मामले में क्या कहा आपसुनिए उन्हीं के जुबानी इस वीडियो।  

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने आज प्रदेश के लोगों को वर्ष 2021-22 के सम्पत्ति कर पर 25 प्रतिशत छूट देने का निर्णय लिया है।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x