Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

चंडीगढ़;एक्सईएन एक लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चण्डीगढ़: हरियाणा राज्य विजिलेंस ब्यूरो ने हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के एक कार्यकारी अभियंता को लंबित बिलों का भुगतान करने के एवज में एक लाख रुपये की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में रंगे हाथ गिरफ्तार है।ब्यूरो के प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी साझा करते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी अधिकारी नाम रोहतक डिविज़न में तैनात राजेंद्र शर्मा है।
 
मॉडल टाउन, सोनीपत निवासी शिकायतकर्ता ने ब्यूरो में दी शिकायत में आरोप लगाया कि आरोपी कार्यकारी अभियंता एक टेंडर कार्य के बिलों को पास करने के साथ-साथ समय से पहले उसके टेंडर रद्द करने के एवज में रिश्वत की मांग कर रहा था।शिकायत मिलने पर तथ्यों की जांच के बाद विजिलेंस टीम ने एक टीम गठित कर छापेमारी कर आरोपी अधिकारी को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ काबू किया। आरोपी के खिलाफ ब्यूरो के पुलिस स्टेशन, रोहतक में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था और आगे की जांच जारी है। 

Related posts

बीजेपी-जेजेपी ने औद्योगिक नगरी पानीपत व विकास में अग्रणी हरियाणा को पिछड़ेपन की खाई में धकेला- हुड्डा

Ajit Sinha

6 लग्जरी कार बेचने को लिए 1.15 करोड़, ठगी का आरोपी जिम मालिक गिरफ्तार

Ajit Sinha

इंफोसिस कंपनी के कलेक्शन एजेंट को लूटने वाले गैंग और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़, दो गोली लगने घायल।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x