Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: गांव खोरी मामले में सरकारी जमीन को बेचने के मामले में 4 और केस दर्ज,भू-माफिया के पूरे परिवार आरोपित बनाया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: सूरजकुंड के समीप खोरी गांव में नगर निगम की सरकारी जमीन पर प्लॉट काट कर बेचने के आरोप में सूरजकुंड थाना पुलिस ने आज  4 मुकदमे ओर दर्ज किए हैं। इन चार मुकदमें में 15 आरोपित हैं। एक ही परिवार के कई लोग शामिल हैं। भोले- भाले लोगों को सस्ती जमीन के लालच में फंसाकर भू-माफियाओं ने सरकारी जमीन को अपना बताकर ओने पौने दामों में बेच दिया।

भू-माफियाओं का शिकार होने वाले गांव खोरी वासियों ने प्लॉट की रजिस्ट्री के बारे में बात की तो वह आनाकानी करने लगे। भू-माफियाओं ने खोरी गावं मे सरकारी जमीन पर ओने पौने दामों में प्लॉट काटकर बेचे थे जिनकी कोई रजिस्ट्री नहीं हो सकती। कल थाना सूरजकुंड में भू-माफियाओं की धोखाधड़ी से पीड़ित लोगों ने माफिया के खिलाफ शिकायत दी। जिनमे 15 भू-माफियाओं का नाम शामिल है। सूरजकुंड में धोखाधड़ी की कई धाराओं के तहत दर्ज मुकदमों में आरोपित  डीलर राजू भड़ाना , देवेंद्र सिंह भड़ाना, देवेंद्र की पत्नी कर्मवती भड़ाना, देवेंद्र का बेटा अभिनव भड़ाना  देवेंद्र का अकाउंटेंट धर्मेंद्र, रतनपाल, बलराज, गोपाल भड़ाना , राजदीप, खालिक मुल्ला, बिरजू, तेजवीर, जगत सिंह के तीन बेटे वीरसिंह, वीरपाल और वेदपाल, बेटी कुमारी कोमल तथा पत्नी ज्ञानवती का नाम शामिल है। डॉ. अंशु सिंगला डीसीपी एनआईटी ने बताया कि खोरी गावं मे, धोखाधड़ी से नगर निगम की जमीन पर प्लाट काट कर बेचने के मामले में अब  तक 25 मुकदमे दर्ज किए हैं। इन सभी मुकदमों में पुलिस ने जांच भी शुरू कर दी है। जल्द ही पुलिस इन  आरोपितों की धरपकड़ की कार्रवाई की जाएगी। उन्होने कहा, जिनके साथ धोखाधड़ी हुई है वे लोग सामने आकर पुलिस को अपनी शिकायत दर्ज करा रहे हैं । पुलिस ऐसे सभी भू-माफियाओं के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेगी।

Related posts

कोरोना वायरस को लेकर अफवाह फैलाने वालों की खैर नहीं, गाजियाबाद में दर्ज हुई पहली एफआईआर

Ajit Sinha

फरीदाबाद:एसीएस डॉ. सुमिता मिश्रा ने डीसी के साथ वीसी कर लंबित कार्यों की समीक्षा की।

Ajit Sinha

हरियाणा: सरकार का फोकस अब हेल्थ सेक्टर पर, हर जिले में मेडिकल कॉलेज बनाने की योजना पर काम तेज़ – डिप्टी सीएम

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x