Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच ,सेक्टर -30 ने बलराज भाटी गैंग के एक गुर्गें दीपक को गिरफ्तार किया हैं, हत्या,हत्या की कोशिश केस दर्ज हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच ,सेक्टर -30 ने आज बलराज भाटी गैंग के सदस्य व 50000 रूपए के एक ईनामी बदमाश को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया हैं। पकडे गए बदमाश दीपक के खिलाफ सिटी बल्लभगढ़ थाने में हत्या, हत्या की कोशिश करने व थाना सराय में अवैध रूप से हथियार रखने का केस दर्ज हैं। पुलिस की माने तो यह आरोपी वर्ष 2015 से ही फरार चल रहा था।

प्रभारी विमल कुमार का कहना हैं कि उनकी टीम ने बलराज गैंग के एक गुर्गे को पकड़ा हैंजिसका नाम दीपक निवासी गांव सहराला ,सदर पलवल,जिला पलवल हैं। उसने वर्ष 2015 में थाना सिटी बल्लभगढ़ के क्षेत्र में आयोजित एक शादी समारोह में डीजे पर नाचते वक़्त हुए एक  झगड़े में एक शख्स को गोलियों से भून कर मौत के घाट उतार दिया था। इसके बाद बदमाश दीपक के खिलाफ सिटी बल्लभगढ़ थाने में भारतीय दंड सहिंता की धारा 302 व 307 के तहत केस दर्ज किया गया  के बाद से ही यह आरोपी दीपक फरार चल रहा था। उनका कहना हैं कि इसके बाद आरोपी दीपक बलराज भाटी गैंग में शामिल हो गया था। इसके बाद फरीदाबाद व गुरुग्राम के क्राइम ब्रांच ने गांव खाण्डसा में इनकाउंटर किया था जिसमें एक जयवीर नामक शख्स को गोली लगी थी,उस वक़्त दीपक व बलराज भाटी भी वहीँ पर था जोकि पुलिस की आंखों में धूल झोंक कर फरार हो गए थे। इसके बाद बलराज भाटी को नॉएडा पुलिस ने गोली मार कर वर्ष 2018 में इनकाउंटर के दौरान मार गिराया था पर बदमाश दीपक फरार चल रहा था जिसे आज उनकी टीम ने सराय थाना क्षेत्र से एक हथियार सहित गिरफ्तार किया।

Related posts

हरियाणा सरकार ने राज्य के मंत्रियों को जिला जनसंपर्क एवं शिकायत समिति के अध्यक्ष के रूप में जिलों का पुनः आवंटन किया है।

Ajit Sinha

युवाओं ने दो घंटे में इकट्ठा कर दिया मार्केट में फैला पॉलिथिन

Ajit Sinha

फरीदाबाद:राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज 37वें सुरजकुंड आंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला-2024 का किया विधिवत समापन।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x