Athrav – Online News Portal
खेल फरीदाबाद

फरीदाबाद: किकबॉक्सिंग में जिले के खिलाडियों ने राष्टीय प्रतियोगिता में जीते दो स्वर्ण पदक, एक रजत पदक एवं दो कांस्य पदक।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद! ‘वाको राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग महासंघ’ की ओर से 02 से 05 दिसम्बर को खुदीराम अनुशीलन केन्द्र इंडोर स्टेडियम, कोलकाता, पश्चिम बंगाल मे चार दिवसीय “सीनियर राष्ट्रीय स्तरीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता” आयोजित की गई। ‘फरीदाबाद जिला किकबॉक्सिंग संघ’ के संस्थापक महासचिव  संतोष कुमार अग्रवाल ने बताया की ‘फरीदाबाद जिले की ओर से 07 खिलाड़ियों ने भाग लिया और हरियाणा राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए मैडल पर पंच लगाए जिनमे से सुयश पराशर एवं नितेश मुखिया का स्वर्ण पदक, सूरज का रजत, यश नरूला का कास्य पदक, आकाश नागर कास्य पदक, अरुण कास्य पदक, तरुण नागर ने भी कास्य पदक हासिल किया, इन सभी खिलाडियो का शनिवार को फरीदाबाद स्टेशन पहुंचने पर बाबी नरूला एवं समस्त नीमका ग्राम वासियों ने खुशी जाहिर की और उनका फरीदाबाद में लोटने पर भव्य स्वागत किया.
किकबॉक्सिंग कोच पुलकित भरद्वाज का कहना हे की खिलाडियो ने अपने गाँव का ही नहीं बल्कि फरीदाबाद जिले और हरियाणा राज्य को भी बड़ी उपलब्धि  प्राप्त कराइ है। ये सभी खिलाडी सेक्टर-77 नीमका अकादमी फरीदाबाद के प्रशिक्षक पुलकित भरद्वाज की निगरानी में ट्रेनिंग लेते है। हरियाणा किकबॉक्सिंग संघ के संस्थापक महासचिव संतोष कुमार अग्रवाल ने बताया कि  हरियाणा प्रदेश की 13 सदस्यीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण पदक, एक रजत पदक एवं पांच कांस्य पदक जीतकर फरीदाबाद के साथ साथ पुरे हरियाणा को गौरवान्वित किया है. खिलाडियों की इस जीत पर हरियाणा किकबॉक्सिंग संघ की प्रदेश अध्यक्ष  आनंद मोहन शरण आईऐएस., संरक्षक सतीश पराशर,फरीदाबाद जिला किकबॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष राज कुमार अग्रवाल संयुक्त सचिव अनिल गुप्ता एवं पवन कुमार नागपाल, सदस्यों में अशोक चौधरी, श्रीपाल शर्मा,  नरेश चावला,  वीरभान शर्मा,  तरुण गुप्ता,  आनंद मेहता,  विकास अग्रवाल,  अजय अदलखा,  राजेश गोस्वामी, अरुण बजाज ने बधाई दी है.

Related posts

फरीदाबाद: सूरजकुंड थाने में तैनात पुलिसकर्मी (एसपीओ) मोहनलाल की सिर में इंटरलॉक टाइल मार कर हत्या कर दी – पकड़ा गया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: थाना डबुआ में शिकायतकर्ता के साथ की गई धक्का-मुक्की मामले में हवलदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज ।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : डीएलएफ क्राइम ब्रांच ने 4 साल की बच्ची की हत्या के आरोप में सौतेले पिता अर्जुन को किया गिरफ्तार, अशोक

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x