Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: पल्ला थाना क्षेत्र में एक पति ने अपनी पत्नी की गोली मारकर सनसनीखेज हत्या कर दी-केस दर्ज।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: शुक्रवार की शाम को एक पति ने अपनी पत्नी को गोली मार कर सनसनीखेज हत्या कर दी, और वह सनसनीखेज वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। यह सनसनीखेज वारदात की सूचना मिलते ही थाना पल्ला, फरीदाबाद की पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर, मृत महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिले के नागरिक बादशाह खान अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया जहां आज शनिवार को महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। इस संबंध में थाना पल्ला, फरीदाबाद में हत्या से संबंधित कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपित पति की तलाश शुरू कर दी।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार शुक्रवार को थाना पल्ला, फरीदाबाद के अंतर्गत पुलिस चौकी नवीन नगर के अंतर्गत शिव एन्क्लेव पार्ट-1 निवासी संगीता की उसके पति ने गोली मार दी, और मौके से फरार हो गया, जिसका नाम दिलीप यादव है , जोकि पीछे से बिहार का रहने वाला है। यहां अपनी बहन के घर पर रह रहा था। पुलिस की माने तो संगीता को लहूलुहान अवस्था में एक अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया । संगीता ने लगभग 12 साल पूर्व में आरोपित दिलीप यादव से लव मैरिज शादी की थी, इससे उसकी दो बेटी है। बीते 2 -3 सालों से इनका आपस में विवाद चल रहा था। इसी के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया है। आरोपित के खिलाफ थाना पल्ला , फरीदाबाद में हत्या से संबंधित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है, और पुलिस की कई टीमें आरोपित दिलीप यादव की तलाश में जुटी हुई हैं। आगे पुलिस की जांच जारी है।

Related posts

दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर आज फरीदाबाद के सेक्टर -70 स्थित मेगापोलिस सिटी की जमीनों पर लगा नोटिस बोर्ड।

Ajit Sinha

दिल्ली के द्वारा पुलिस ने आर्म एक्ट के तहत 238 केस दर्ज, 288 लोगों को अरेस्ट, 260 पिस्तौल, 515 गोली, 160 चाकू बरामद।     

Ajit Sinha

फरीदाबाद: डीएलएफ क्राइम ब्रांच ने आज ऋषि हत्या कांड में जो खुलासा किया हैं, वह संतोष जनक नहीं हैं, कुछ छुपा रही हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x