Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद:मुख्यमंत्री उड़नदस्ता, फरीदाबाद के नहरपार क्षेत्र में अवैध रूप के चल रही आरएमसी प्लांट पर छापेमारी की कार्रवाई की।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: मुख्यमंत्री उड़न दस्ता हरियाणा,फरीदाबाद और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, फरीदाबाद की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को नहरपार,सेक्टर -89, फरीदाबाद स्थित मास्टर रोड पर अवैध रूप से चल रही आरएम सी प्लांट में छापेमारी की कार्रवाई की, और प्लांट के संचालक को नोटिस देकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। अवैध आरएमसी प्लांट का नाम कैपिटल कंस्ट्रक्शन है। इस अवैध आरएमसी प्लांट की वजह से प्रदूषण को काफी बढ़ावा मिल रहा था।

डीएसपी अभिमन्यु गोयत ने आज जानकारी देते हुए बताया कि गत शुक्रवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ता, फरीदाबाद को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि जिला फरीदाबाद के नहर पार क्षेत्र में बिना अनुमति के कैपिटल कंस्ट्रक्शन नाम से आर.एम.सी. प्लांट चलाया जा रहा हैं। यदि संबंधित विभाग के साथ चेक किया जाए तो और भी अनियमितता सामने आ सकती है। सूचना के आधार पर मुख्यमंत्री उड़न दस्ता, फरीदाबाद द्वारा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड , फरीदाबाद के एईई जतिन बरवाल के साथ मास्टर रोड पर सैक्टर-89 फरीदाबाद में गांव भूपानी की राजस्व संपदा में चल रहे कैपिटल कंस्ट्रैक्शन नाम से आरएमसी प्लांट का औचक निरीक्षण किया गया। मौका पर हाजिर मिले ऑपरेटर मनीष ने बतलाया कि यह प्लांट सोनू गुप्ता द्वारा चलाया जा रहा है। टीम द्वारा RMC से सम्बंधित वैध अनुमति पेश करने बारे कहा गया। जो कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सके। प्रदूषण विभाग के रिकार्ड अनुसार भी इस प्लांट के संचालक द्वारा कोई वैध अनुमति लेनी नही पाई गई। लेकिन साईट पर प्लांट चलाने के लिए सीमेंट, क्रेशर आदि का स्टॉक करके प्रतिदिन होने वाले गतिविधियों का इंद्राज करना पाया गया। जिस संबंध में जतिन बरवाला ए.ई.ई. द्वारा बताया गया कि बिना अनुमति के आर.एम.सी. प्लांट चलाने के संबंध में संचालक को नोटिस देकर नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी।

Related posts

फरीदाबाद : अम्बा हॉस्पिटल के समीप बिषात फल खाने से नौ बच्चे हुए गंभीर रूप से बीमार, पांच बच्चों को दिल्ली के सफ़दरजंग अस्पताल में किया रैफर ।

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस के सिपाही,सोनल के साथ लिव -इन रिलेशनशिप ,दोनों एक- दूसरे पर करते थे शक,सोनल की हत्या वजह।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : डीएलएफ क्राइम ब्रांच ने आज चाकू मार कर एक शख्स को लूटने वाले लूटेरे को किया गिरफ्तार, आरोपी, नगदी नहीं,बल्कि मोबाइल लुटे थे।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x