Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

अरावली में बन रहे कचरा घर के विरोध में लोग केंद्रीय भारी उद्योग एंव ऊर्जा राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर के कार्यालय पर पहुंचे।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: अरावली में बन रहे कचरा घर के विरोध में पाली गाँव मे तीसरी महापंचायत बुलाई गई जिनमे पाली, पांखल , मोहबताबाद, नवादा, भांकरी, सिरोही ,धौज, आलमपुर, माँगर, अनखीर, सैनिक कॉलोनी, डबुआ आदि गावो के 2000 से ज्यादा लोगों ने शिरकत की। इस महापंचायत में सबने सर्व सहमति से निर्णय लिया कि एक बार फिर से इस बात को मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर के आगे पुरजोर तरीके से रखते है।

केंद्रीय भारी ऊर्जा एंव उद्योग राज्य मंत्री तीन बार पहले भी आश्वासन दे चुके है कि कचरा घर नही बनेगा और दूसरी और टेंडर खोल देते है कचरा घर के लिए । अरावली में कचरा घर हर गिज नही बनने दिया जाएगा। इस बाबत 200 से ज्यादा उन के निवास पर पहुँचे, जहाँ पहुचते ही तीन थानों की पुलिस और स्पेशल टास्क फोर्स ने जबरन इन सभी को सड़क पर बैठा दिया। इसके लिए सीआईडी इत्यादि के फ़ोन आए थे के आपको सड़क पर ही रोक लिया जाएगा। सूचना मिलने तक मंत्री  कार्यालय में उपलब्ध नही थे, सभी गुर्जरो ने निर्धारित किया जब तक मंत्री से मुलाकात नही होती यू ही सड़क पर बैठे बैठे संघर्ष जारी रहेगा।

Related posts

दिल्ली ब्रेकिंग: कांग्रेस पार्टी ने आज मंगलवार को हरियाणा प्रदेश में 32 जिला अध्यक्षों के नाम की लिस्ट जारी की है -लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha

बल्लभगढ़ :दयालपुर गांव के खेल स्टेडियम में स्वास्थ्य मेले का आयोजन, 500 लोगों ने कराई स्वस्थ जांच,संस्थाओं का किया धन्यवाद।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : ओल्ड फरीदाबाद में आज सर्वजातीय परिचय सम्मेलन के पहले दिन 35 जोड़ों ने सहमति जताई

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x