Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

सूरजकुंड मेला के दौरान झूला दुर्घटना में घायल पुलिसकर्मियों को पुलिस आयुक्त सतेंद्र गुप्ता ने किया सम्मानित।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:पुलिस प्रवक्ता अनुसार 7 फरवरी को सूरजकुंड मेला में “सुनामी” झूला टूटने की दुर्घटना हुई थी। झूला एक तरफ से टूटने पर चीख पुकार मच गई थी। जिस पर पुलिसकर्मी राहत बचाव कार्यों में जुट गए परंतू इसी दौरान दूसरी तरफ से भी झूला टूट गया और आमजन को बचाते समय निरीक्षक जगदीश प्रसाद शहीद हो गए थे। इस दुर्घटना में बचाव राहत कार्य के दौरान महिला सहायक उपनिरीक्षक नीलम थाना सेंट्रल की आंख के ऊपर वाली हड्डी टूट गई व सिर में चोट आई, वहीं एसपीओ राजेश कुमार की तीन पसलियों में फ्रैक्चर तथा महिला सिपाही शर्मिला की उंगलियों में फ्रैक्चर व चेहरे पर चोट लगी। आज शुक्रवार को पुलिस आयुक्त फरीदाबाद सतेंद्र कुमार गुप्ता ने अपने कार्यालय सेक्टर 21C में घायल तीनों पुलिसकर्मियों को उनके साहसिक कार्य के लिए  प्रशंसा पत्र व 5000 रुपये इनाम से सम्मानित कर उनकी हौसला अफजाई की है। वहीं एक अन्य मामले में साइबर थाना सेंट्रल की टीम शेयर मार्केट फ्रॉड के एक मामले में 13 फरवरी को भोपाल मध्य प्रदेश से 4 आरोपितों को गिरफ्तार कर फरीदाबाद लेकर आ रही थी इसी दौरान दिनांक 13/14 फरवरी की रात्री को रास्ते में जब टीम मुंबई एक्सप्रेस-वे पर फिरोजपुर झिरका के नजदीक पहुंची तो उनकी गाडी का एक्सीडेंट हो गया, जिसमें सहायक उपनिरीक्षक जितेंद्र, मुख्य सिपाही सुनील व सिपाही लक्ष्मण घायल हो गए  तथा दो आरोपित  भी घायल हो गए थे। मुख्य सिपाही सुनील गंभीर रूप से घायल था। पुलिस टीम ने साहस का परिचय देते हुए चारों साइबर आरोपितों को काबू रखा व घायल आरोपितों को इलाज के लिए  दाखिल कराया। पुलिस आयुक्त फरीदाबाद सतेंद्र कुमार गुप्ता ने तीनों पुलिसकर्मियों को भी प्रशंसा पत्र व 2000 रुपये इनाम से सम्मानित किया है।

Related posts

फरीदाबाद विधानसभा के ज्यादातर पार्कों की सूरत बदल चुकी है और जल्द ही बचे हुए पार्कों में भी बुनियादी सुविधाएं देने का काम पूरा हो जाएगा।

Ajit Sinha

हनीट्रैप में फंसा कर मेडिकल छात्र को कॉलेज कैंपस से अगवा, 70 लाख की मांगी फिरौती,1 डॉक्टर समेत 3 अरेस्ट, डा. प्रीती फरार -देखें वीडियो 

Ajit Sinha

सोशल मीडिया पर तथ्यों तथा खबरों की जांच के लिए कार्यशाला का आयोजन

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x