Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: तेज रफ़्तार कंटेनर ने बाइक सवार मां-बेटे को मारी जोरदार टक्कर, मां की मौत, बेटा गंभीर, चालक गिरफ्तार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद में लगातार तेज रफ्तार का कहर देखने को मिल रहा है , जोकि थमने का नाम नहीं ले रहा हैं।  ताजा मामला फरीदाबाद बाईपास रोड स्थित जाजरू  गांव के पास का है जहां पर एक बाइक पर सवार होकर जा रहे मां – बेटे को पीछे से आ रहे तेजरफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी जिस के चलते मां की मौके पर ही मौत हो गई और बेटे को गंभीर चोट आई हैं जिसे इलाज के लिए फरीदाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपित चालक को गिरफ्तार कर ट्रक को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

खबर के मुताबिक आज सुबह के वक़्त एक बाइक पर सवार होकर मां -बेटा दिल्ली की तरफ से आज अपने गांव बहादुर पुर की ओर आ रहे थे। जैसे ही ये लोग बाईपास रोड स्थित गांव जाजरू के निकट पहुंचे तो पीछे की तरफ से आ रहे बंद बॉडी के कंटेनर ने उसकी बाइक में जोरदार  टक्कर मार दी जिससे बाइक पर बैठी बुजुर्ग महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि बाइक चला रहा शख्स बुरी तरह से घायल हो गया। घायल शख्स को उपचार के लिए नजदीक के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया हैं। 

इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच गई और मृत पड़ी महिला की डेड बॉडी को अपने कब्जे में लेकर जिले के नागरिक अस्पताल के शव गृह में पोस्टमार्टम कराने के लिए रखवा दिया हैं। पुलिस की माने तो कंटेनर को पकड़ लिया गया और ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया गया हैं। 

Related posts

फरीदाबाद : 33 वां सूरजकुंड क्राफ्ट मेले का उद्घाटन शुक्रवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल व महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस संयुक्त रूप से करेंगे।

Ajit Sinha

शेयर मार्केट में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर 12,00,000 -/ रुपये की ठगी करने के मामले में 2 आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha

पलवल: खेल विभाग में छात्रवृति के लिए 15 दिसंबर तक करें आवेदन: उपायुक्त

Ajit Sinha
error: Content is protected !!