Athrav – Online News Portal
गुडगाँव दिल्ली नई दिल्ली राष्ट्रीय स्वास्थ्य

ब्रेकिंग न्यूज़: गृहमंत्री अमित शाह हुए कोरोना पॉजिटिव, डॉक्टर की सलाह पर मेदांता अस्पताल में भर्ती

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली:गृहमंत्री अमित शाह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. जिसके बाद उन्हें डॉक्टर्स की सलाह पर गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. गृहमंत्री अमित शाह ने खुद भी अपने ट्विटर हैंडल पर इस बात की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि शुरूआती लक्षण दिखने के बाद उन्होंने कोरोना टेस्ट जांच करवाया था. रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.

उन्होंने बताया कि उनकी तबीयत ठीक है लेकिन डॉक्टर्स की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं. उन्होंने अनुरोध करते हुए लिखा है कि हाल के दिनों में जो लोग भी उनके संपर्क में आए हैं, कृपया कर खुद को आइसोलेट करें और जांच करवाएं.थोड़ी देर पहले ही अमित शाह ने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी देते हुए अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा,


‘कोरोना के शुरूआती लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. मेरी तबीयत ठीक है परन्तु डॉक्टर्स की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहा हूं.मेरा अनुरोध है कि आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आयें हैं,कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जांच करवाएं .’अमित शाह कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद शाम 4.24 मिनट पर मेदांता अस्पताल में भर्ती किए गए. उन्हें मेदांता के 14वें फ्लोर पर रूम नंबर 4710 में रखा गया है. डॉक्टर सुशीला कटारिया की निगरानी में उनका इलाज चलेगा.

है.

Related posts

मुझे काशी में बाबा विश्वनाथ मंदिर में दर्शन और पूजा करने का सौभाग्य मिला, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Ajit Sinha

अपराध शाखा, सेक्टर-10 ने आज लगभग करोड़ के अफीम के साथ एक शख्स को अरेस्ट किया।

Ajit Sinha

दिल्ली ब्रेकिंग: खरगे बोले- सभापति और सरकार नहीं चाहते कि विपक्ष सदन में अपनी बात रखे

Ajit Sinha
error: Content is protected !!