Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड आरडब्लूए के प्रधान वीरेंद्र भड़ाना के घर के प्रांगण में घुसा पांच फीट लंबा जहरीला सांप, मचा हड़कंप।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान वीरेंद्र भड़ाना के घर में आज उस समय हड़कंप मच गया जब उनके घर में करीब पांच फुट लंबा जहरीला सांप घुस आया और गमले -गैस सिलिंडर के पीछे छिप गया। सांप को छिपते हुए उनका बेटा विवेक भड़ाना ने फोन पर बात करते हुए देख लिया था, वरना कोई बड़ी घटना घट सकती थी। घटना के वक़्त ग्रीन फील्ड रेजिडेंट वैलफेयर एसोसिएशन के प्रधान वीरेंद्र भड़ाना अपने घर पर मौजूद थे।

प्रधान वीरेंद्र भड़ाना का कहना हैं कि वह आज सुबह के वक़्त अपने किसी जरुरी काम के लिए घर से बाहर निकल गए थे,आज सुबह के लगभग 10 बजे मेरे बड़े बेटे विवेक भड़ाना का फोन आया और उसने उन्हें बताया कि घर के प्रांगण में एक पांच फिट लंबा और पीले रंग का एक जहरीला सांप जिसका नाम घोडा पछाड़ हैं, घुस आया हैं और बड़ी तेजी के साथ गमले के पीछे से पेड़-पौधे के रास्ते होते हुए किचन के गैस सिलिंडर के पीछे छिप गया। इस दौरान उनका बड़ा विवेक भड़ाना फोन पर बात कर रहा था। तभी उसकी नजर एकदम से सांप कीपुछ पर पड़ी, और उसने घर के सभी लोगों को तुरंत सावधान कर दिया। खास तौर पर घर के छोटे-छोटे बच्चों को, जोकि घर के अंदर और घर के प्रांगण में नंगे पांव अक्सर खेलते ही रहते हैं। उनका कहना हैं कि इसके तुरंत बाद फोन करके विवेक भड़ाना ने दिल्ली के मोड़ बंद से एक सपेरा को जल्द ही बुला लिया और सपेरा उसे पकड़ कर जंगल में फिर से छोड़ दिया।

Related posts

फरीदाबाद :मैट्रो अस्पताल में हुई 30 वर्षीय युवक की जटिल बेंटाल सर्जरी, सांस फूलने की समस्या से ग्रस्त था युवक,जिंदगी मिली।

Ajit Sinha

फरीदाबाद :गांव कबूलपुर रेती माफिया ने चौकीदार महेंद्र सिंह को पुलिस की मुखबरी करने पर गोली मारकर हत्या करने की धमकी,केस दर्ज।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:बड़खल से बीजेपी प्रत्याशी धनेश अदलखा को चुनाव जीतने पर उनके समर्थकों ने उन्हें ख़ुशी से कंधों पर उठाया -वीडियो देखें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x