Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : जिला योजनाकार ( इंफोर्स्मेंट ) ने आज ग्रीन फील्ड कालोनी में तोड़फोड़ की कार्रवाई के नाम सिर्फ खानापूर्ति की, बिल्डरों के होसलें बुलंद।

 
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : जिला योजनाकार ( इंफोर्स्मेंट ) ने आज ग्रीन फील्ड कालोनी में तीन -तीन मंजिलों की दो अवैध निर्माणधीन बिल्डिंगों में तोड़फोड़ की जो कार्रवाई की हैं। उसे सिर्फ खानापूर्ति ही कहां जा सकता हैं। लोगों की मानें तो जिला योजनाकार को अवैध रूप से बनाई गई बड़ी -बड़ी बिल्डिंगों को तोड़ने करने के लिए बड़ी तैयारी करके कार्रवाई को अंजाम देना चाहिए था। जोकि उन्होनें नहीं किया और आज हल्की फुल्की कार्रवाई करके चलते बनें। ऐसे में बिल्डरों के होसलें और जाएदा बुलंद होंगें। इस तोड़फोड़ में पुलिस बल का नेतृत्व ग्रीन फील्ड कॉलोनी, पुलिस चौकी के इंचार्ज सुरेंद्र सिंह कर रहे थे।

डीटीपी नरेश कुमार का कहना हैं कि बिल्डरों ने ग्रीन फील्ड कॉलोनी में काफी तादात में अवैध रूप से बड़े -बड़े निर्माण बने हुए हैं, जोकि  कानून के हिसाब से बिल्कुल गलत हैं। उनका कहना हैं कि एक प्लाट पर सिर्फ एक युनिट ही बनाया जा सकता हैं जिसमें 8 से 10 लोग ही रह सकतें हैं, पर बिल्डरों ने एक प्लाट पर 3 से 4 युनिट बनाएं हुए हैं जिसमें 30 से 40 लोग रहेगें तो  ऐसे में उस फ्लैट में रहने वाले लोगों को जिला प्रशासन द्वारा दी जाने वाली सूविधा उन लोगों को नहीं मिल सकेगा। जोकि कानूनी तौर पर बिल्कुल गलत हैं। उनका कहना हैं कि इसके अलावा उनके पास कंप्लीशन  सर्टिफिकेट भी नहीं हैं और यह लोग  बिना कंप्लीशन के ही लोगों को फ्लैट बेच दिया करतें हैं। उनका कहना हैं कि आज एक जेसीबी मशीन की सहायता से ग्रीन फील्ड कालोनी के ए ब्लाक में प्लाट नंबर 1968 में बनें एक निर्माणधीन तीन मंजिला बिल्डिंग के आगे के नीचले हिस्सें को तोडा गया। इसके अलावा सी ब्लॉक में अवैध रूप से बने तीन मंजिला बिल्डिंग में आगे की निचलें हिस्से को तोडा गया हैं। सवाल के जवाव में उनका कहना हैं कि इस तरह की कार्रवाई से बिल्डरों द्वारा बनाई गईं बिल्डिंग जल्द से बिक नहीं पाएगा हैं। इससे फ्लैट के दामों में भी भारी गिरावट आ जाती हैं। वहीँ लोगों का कहना हैं कि जितनी बड़ी -बड़ी बिल्डिंगें बनाई गईं हैं उसमें मामूली तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई हैं। ऐसे में बिल्डर ( माफिया ) फिर से बिल्डिंग के टूटे हुए हिस्सें को बना लेगा। पर बिल्डरों पर अवैध निर्माण बनाने की दिशा में पूरी तरह से लगाम नहीं लग सकेगा।

Related posts

फरीदाबाद : जो इन्हें एटीएम में कार्ड बदल कर लूटा, उनके लिए हैं यह वीडियो, आप जरूर देखिए इन वीडियो को, पीड़ित की दर्द को सुनिए,पहचानिए।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: फिटनेस एण्ड मार्शल आर्ट एसोसिएशन द्वारा डबुआ कालोनी लैजर वैली पार्क में प्रथम कबड्डी प्रतियोगिता का किया आयोजन

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 9 आईएएस और 3 एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x