Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: उधार का पैसा ना चुकाने पर 17 वर्षीय लड़के की गोली मार कर हत्या करने का मामला आया सामने- हिरासत में

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:थाना पल्ला क्षेत्र में मंगलवार को उधार के पैसे नहीं चुकाने पर एक शख्स की गोली मार कर हत्या करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया हैं। इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया हैं। इस मामले में मृतक के भाई की शिकायत पर पल्ला थाना में आरोपित के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया हैं। इस सनसनीखेज मामले में एसीपी क्राइम अमन यादव कल वीरवार को सेक्टर -30 स्थित अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में हत्या की वजह का खुलासा करेंगे।

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि 17 वर्षीय लड़के विजय ने मोनू निवासी ॐ एन्क्लेव ,फरीदाबाद से कुछ पैसे उधार लिए थे जो काफी समय से वह दे नहीं पा रहा था, इसके चलते मोनू ने विजय की मां को 4 -5 दिन पूर्व गालियां दी थी, इसी के चलते विजय की मोनू के साथ कहासुनी हुई थी, की वजह से रंजिश रखते हुए कल मोनू ने विजय की गोली मार कर हत्या कर दी। इस मामले में पल्ला थाना में मृतक के भाई की शिकायत पर आरोपित मोनू के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया हैं , आरोपित को पुलिस ने हिरासत में ले लिया हैं। उससे इस वक़्त पूछताछ कर रही हैं।

Related posts

ट्रक में बने तहखाने में छुपा कर अन्य राज्यों में सप्लाई करने के लिए ले जा रही 12 लाख की शराब बरामद, तस्कर फरार

Ajit Sinha

हम आपको याद करते हैं सुहानी भटनागर आप एक अद्भुत अभिनेत्री थीं ,फिल्म दंगल में आपका किरदार हमेशा अमर रहेगा-आमिर खान

Ajit Sinha

फरीदाबाद : सरकार की 24 घंटे बिजली देने के दावे की खुली पोल, ग्रीन फील्ड कालोनी में प्रत्येक 5 मिनट में 30 मिनट के लिए लगती हैं कट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x