Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : डेंगू , मलेरिया और चिकनगुनिया से बचने के लिए दस्तक नामक एक मुहिम की शुरुआत की गई।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

फरीदाबाद : हरियाणा सरकार शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार दस्तक मुहिम के तहत आज राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नम्बर 3 एन आई टी फरीदाबाद ​ने विद्यालय के अन्य छात्रों के साथ मिलकर बरसात के दिनों में मच्छरों से होने वाली  बिमारी जैसे डेंगू , मलेरिया और चिकनगुनिया से बचने के लिए दस्तक नामक एक मुहिम की  शुरुआत कर एन एस एस स्वयंसेवक घर घर गये और लोगो को जागरूक किया ।

राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला संयोजक व विद्यालय कार्यक्रम अधिकारी  सुशील कण्वा ने छात्रों को संबोधित करते हुए बताया की ​मच्छरों  से होने वाली बिमारी जैसे डेंगू , मलेरिया और चिकनगुनिया से बचने का एक मात्र उपाय है कि पानी को इक्क्ठा न होने दे जिसके कारण मच्छर पनपते है , घरों में  , छतों पर गमले , मटके व टायर आदि में पानी ठहरने के कारण मच्छरों का लार्वा , अंडे पैदा होते है और अगर हम पानी को नही जमा होने देंगे तो मच्छरों से निजात पायी जा सकती है ।

​ ​ इस अवसर विद्यालय प्रिंसिपल सुरेंदर मदान ने भी छात्रों को दस्तक मुहिम में बढ़ चढ़कर भाग लेने की अपील की है । इस अवसर पर ड्राइंग अध्यापिका श्रीमती मीरा लूथरा की अगुवाई में  एक ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन भी करवाया गया जिसका अवलोकन डाइट पाली फरीदाबाद से विशेष अतिथि श्रीमती वर्षा चावला ने किया ।

Related posts

फरीदाबाद :केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने झण्डी दिखा कर इस सामूहिक दौड़ को रवाना किया।

Ajit Sinha

फ़रीदाबाद : उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने साई धाम मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में 20 करोड की परियोजनाओं का किया शुभारंभ ।

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 5 आईएएस और 2 एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x