Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: नहरपार के तीन गांवों में विकसित 3 अवैध कॉलोनियों में डीटीपी एन्फोर्स्मेंट की टीम ने आज की भारी तोड़फोड़ की कार्रवाई।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: डीटीपी एनफोर्समेंट, फरीदाबाद की टीम ने आज मंगलवार को नहरपार के तीन गांवों में लगभग 15 एकड़ भूमि पर 3 अलग -अलग गांवों में विकसित की गई अवैध कॉलोनियों में भारी तोड़फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया। इनमें एक कॉलोनी 4 एकड़, दूसरी कॉलोनी भी 4 एकड़, तीसरी कॉलोनी 3 एकड़ और चौथी कॉलोनी भी 4 एकड़ भूमि पर फैली हुई थी। ये सभी अवैध कॉलोनी गांव टिकावली, भूपानी और नचौली गांव में विकसित की गई थी। इन सभी अवैध कॉलोनियों में 50 डीपीसी, 20 चारदीवारी, 3 निर्माणाधीन मकान और 3 मकान और मिट्टी के रोड नेटवर्क बने हुए थे, को आज डीटीपी एनफोर्समेंट, फरीदाबाद की टीम ने एक अर्थ मूवर मशीन की सहायता से पूर्ण रूप से ध्वस्त कर दिया। यह जानकारी देते हुए डीटीपी एनफोर्समेंट यजन चौधरी ने बताया कि उनकी अवैध कॉलोनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है।

Related posts

हरियाणा पुलिस ने 54,329 पुलिसकर्मियों को नए आपराधिक कानूनों के विभिन्न पहलुओं पर प्रशिक्षण दिया है, डीजीपी

Ajit Sinha

चंडीगढ़:फरीदाबाद की कामिनी ने सीएम मनोहर लाल से ट्विटर हेंडल पर की थी फरियाद जो अब पूरी हो गई हैं- किया धन्यवाद ।

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: मरम्मत कार्य के चलते शुक्रवार को बिजली सप्लाई रहेगी बाधित

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x