Athrav – Online News Portal
Uncategorized फरीदाबाद

फरीदाबाद : बीती रात ग्रीन फील्ड कालोनी के एक फ्लैट में किराए पर रह रहे 50000 के एक ईनामी बदमाश की गोली मार कर हत्या,फरार।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड कॉलोनी के बी-ब्लॉक स्थित फ्लैट नंबर 1461 में शुक्रवार रात किसी ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाद में शख्स की पहचान सोनीपत के गांव पांची निवासी नरेश के रूप में हुई। क्राइम ब्रांच पुलिस के अनुसार नरेश सोनीपत का मोस्ट वांटेड बदमाश था। उसके ऊपर साथियों के साथ 30 अक्टूबर -2015 को अपने गांव में सरपंच पद के उम्मीदवार सज्जनपाल पहलवान की गोली मारकर हत्या का आरोप है। तभी से वह फरार चल रहा था। पुलिस ने उस पर 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया हुआ था।
फरीदाबाद पुलिस ने सोनीपत पुलिस को सूचित कर दिया है। सूचना मिलने पर परिजनों ने पुलिस को बताया है कि नरेश को उन्होंने बेदखल किया हुआ था, उनका उससे कोई वास्ता नहीं है। पुलिस ने बताया कि कंट्रोल रूम में रात 12 बजे किसी ने फोन करके हत्या की सूचना दी थी। फ्लैट का पता भी दे दिया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव बरामद किया। उसके सिर में तीन गोलियां मारी गई थीं। जिस फोन नंबर से कट्रोल रूम को सूचना दी गई, वह तभी से बंद है। पुलिस ने फ्लैट से शराब की खुली हुई बोतल व दो ग्लास के साथ कुछ चखना व तीन 9 एमएम बुलैट के खोखे मिले। अनुमान है कि हत्यारों ने पहले नरेश के साथ बैठकर शराब पी। इसके बाद सुनियोजित तरीके से गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए। पता चला है कि नरेश यहां पिछले छह सात महीने से दो-तीन साथियों के साथ किराए पर रहता था। मकान मालिक को रेंट एग्रीमेंट रविशंकर नाम से दिया गया था। पुलिस के मुताबिक सभी युवकों की गतिविधि संदिग्ध थी। पड़ाेसियों से उनका बिल्कुल मिलना नहीं था। ऐसे में वे भी नरेश के साथियों के बारे में पुलिस को कोई जानकारी नहीं दे पाए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर बादशाह खान अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौप दिया हैं। क्राइम ब्रांच डीएलएफ व सूरजकुंड थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Related posts

फरीदाबाद: छोटे बच्चों के लिए गर्मियों की छुट्टियों के रंग बीतेंगे बाल भवन के संग : डीसी विक्रम सिंह

Ajit Sinha

लोकसभा चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष तथा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने को लेकर हरियाणा पुलिस तैयार-शत्रुजीत कपूर

Ajit Sinha

फरीदाबाद: महिला विरुद्ध अपराधों की वारदातों को अंजाम देने वाले ज्यादातर आरोपित पीड़िता के जानकार, पड़ोसी, रिश्तेदार व दोस्त हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x