Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

फरीदाबाद: घर के निकट कार सवार 4 बदमाशों ने राहुल पर बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां, उसकी घटना स्थल पर हुई मौत।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:छायंसा थाना क्षेत्र में आज सुबह एक शख्स पर कार सवार चार बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला कर उसकी हत्या कर दी। मरने वाले शख्स का नाम राहुल पुत्र राज कुमार, उम्र 28 साल, निवासी गांव छायंसा , बल्ल्भगढ़ , फरीडबनाद हैं और बदमाशों ने राहुल को 7 गोलियां मारी हैं। इस सनसनीखेज वारदात की सूचना मिलते ही इलाके की पुलिस मौके पर पहुंच गई। और जांच की कार्रवाई तुरंत शुरू कर दी।
पुलिस ने राहुल के शव को अपने कब्ज़ा में लेकर जिले के नागरिक अस्पताल में भेज दिया जहां से पोस्टमार्टम करा कर राहुल के शव को परिजनों को सौप दिया गया हैं। इस मामले में थाना छायंसा में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर ,बदमाशों को पकड़ने के लिए तीनटीमें गठित कर दी हैं और ये सभी टीमें हत्यारे की तलाश में जुट गई हैं।

Related posts

सिंचाई विभाग का जेई 3.90 लाख रुपए नकद रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

Ajit Sinha

सीपी, दिल्ली ने होली समारोह के दौरान शहर भर में तैनात कर्मियों का दौरा किया

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: पर्वतीया कॉलोनी के चौकी इंचार्ज सस्पेंड, और रिश्वत लेते हुए पकडे गए पुलिस कर्मी (एसपीओ) बर्खास्त।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x