Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

सिंचाई विभाग का जेई 3.90 लाख रुपए नकद रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, अंबाला की टीम ने आज शुक्रवार को एक शिकायत पर कार्रवाई  करते हुए सौरभ राणा जे.ई. सिंचाई विभाग डिवीजन ज्योतिसर जिला कुरुक्षेत्र को शिकायतकर्ता से 3,90,000/- (तीन लाख नब्बे हजार) रुपए नकद रिश्वत राशि लेते हुए कार्यालय लघु सचिवालय, कुरुक्षेत्र से रंगे हाथों गिरफतार किया  है तथा आरोपित  सौरभ राणा के विरुद्ध एफआईआर  संख्या 27 दिनांक 1. 8.2025 धारा 7 पी.सी. एक्ट 1988 व 308(2)  के तहत थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, अंबाला में दर्ज किया गया है। आरोपित को कल शनिवार को  जिला न्यायालय, कुरूक्षेत्र में पेश किया जाएगा। शिकायतकर्ता ने राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, अम्बाला को दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसकी मनजीत सिंह मोर कॉन्ट्रैक्ट नाम से फर्म है।

उसकी फर्म को फीडर 550 सिंचाई विभाग डिवीजन, ज्योतिसर जिला कुरुक्षेत्र में ई-टेंडर के माध्यम से पुल बनाने के कार्य का ठेका मिला हुआ था। इस पुल निमार्ण कार्य को उसके द्वारा मार्च-2025 में पूर्ण कर दिया गया तथा इस कार्य के बिलों को पास करने व परफॉर्मेंस सिक्योरिटी रिलीज करने की एवज में आरोपित सौरभ राणा जे.ई. सिंचाई विभाग डिवीजन ज्योतिसर जिला कुरुक्षेत्र द्वारा उससे कमीशन के रूप में 15,00,000/- की मांग की गई है। उसके द्वारा इतने पैसे न देने पर अहसमति जताने पर आरोपित सौरभ राणा  द्वारा कुल 13,00,000/- रूपये बतौर रिश्वत बारे सहमति दी गई।

इस राशि में से वह उसको पहले 3,00,000/- रूपये दे चुका है। दिनांक 30.06.2025 को आरोपित  सौरभ  ने दोबारा उससे बिल पास करने की एवज में बकाया रिश्वत की मांग करके उससे एडवांस में 3,90,000/- रुपए के अलग-2 दो चेक ले लिए । इसके उपरांत दिनांक 21. 7.2025 को उसके खाता में बकाया बिल राशी कुल 26,86, 217/-रुपए . प्राप्त हुई आरोपित सौरभ राणा द्वारा उसे कहा गया कि आपके बकाया बिल की राशी आपके खाता में डाल दी गई है अब आप कल 1.8.2025 को 3,90,000/- रुपए नकद रिश्वत राशि ले आओ तथा अपने दो चेक वापिस ले जाओ।

Related posts

हत्या और हत्या के प्रयास जैसे आधा दर्जन से अधिक मामले में वांटेड 25 हज़ार के इनामी शार्प शूटर मुठभेड़ में घायल

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: हरियाणा सरकार ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे  जिलों में मौजूद रहें और अवकाश पर न जाएं।

Ajit Sinha

हरियाणा ने अपने कानूनों से पंजाब का नाम हटाने के लिए कमर कस ली है, कमिटी गठित- ज्ञान चंद गुप्ता

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x