Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद ब्रेकिंग: पर्वतीया कॉलोनी के चौकी इंचार्ज सस्पेंड, और रिश्वत लेते हुए पकडे गए पुलिस कर्मी (एसपीओ) बर्खास्त।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:पुलिस चौकी पर्वतीय कॉलोनी में एसपीओ के द्वारा 11000 रुपए रिश्वत लेने के मामले में आज चौकी इंचार्ज के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करते हुए डीसीपी मुख्यालय नितिन अग्रवाल ने चौकी इंचार्ज को निलंबित कर दिया है। 

कल विजिलेंस की टीम ने पुलिस चौकी पर्वतीया य कॉलोनी में तैनात एसपीओ को सुरेंद्र कुमार  ₹11000 की रिश्वत लेते हुए अरेस्ट  किया था। इस मामले में पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा ने तुरंत संज्ञान लेते हुए भ्रष्टाचार के मामले में चौकी इंचार्ज तथा एसपीओ सुरेंद्र कुमार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे

जिसके तहत डीसीपी मुख्यालय नितिन अग्रवाल ने एसपीओ को पदभार से मुक्त करते हुए बर्खास्त कर दिया है। पुलिस आयुक्त ने सभी पुलिस कर्मियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि जो भ्रष्टाचार में संलिप्त पाया जाएगा उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

फरीदाबाद: भगवान भास्कर मेरे देशवासियों को अपनी कृपा प्रदान करें – राजेश नागर

Ajit Sinha

फ्लोरिडा अपार्टमेंट, सेक्टर-82 , फरीदाबाद के आरडब्ल्यूए प्रधान के हाथ -पैर व कार को तोड़ने के मामले 4 आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने फरीदाबाद को करीब 400 करोड़ रूप्ए की एक बड़ी परियोजना की सौगात दी है।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x