Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

मशहूर बुजुर्ग चित्रकार एक नाबालिग के साथ बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा: सेक्टर-39 कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले एक मशहूर बुजुर्ग चित्रकार को एक नाबालिग के साथ पिछले सात वर्षों से रेप करने के आरोप मे लगा हैं । पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली-39 पुलिस ने बुजुर्ग चित्रकार मौरिस राइडर को सेक्टर-46 स्थित उसके निवास स्थान से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस की गिरफ्त में खडे मौरिस राइडर नोएडा के सेक्टर-46 में रहते है, मौरिस पर उनके घर पर रहने वाली एक 17 साल की किशोरी ने पिछले सात वर्षों से रेप करने का आरोप लगाया है.

एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली-39 रिपोर्ट दर्ज कराई है कि जब वह 10 वर्ष की थी, तब मौरिस उसके पिता से लालन-पालन की बात कहकर उसे अपने घर ले आया और उसका यौन शोषण करने लगा। जब वह इसका विरोध करती थी तो उस के साथ मारपीट की जाती थी। एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि मौरिस राइडरपहले हिंदू था और बाद में उसने ईसाई धर्म स्वीकार कर लिया। करियर को और बेहतर बनाने के लिए मौरिस करीब 22 साल पहले अपनी पत्नी के साथ इलाहाबाद से नोएडा आया था। 

एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि नोएडा आने के बाद मौरिस की मुलाकात वर्ष 2000 में दिल्ली निवासी एक महिला से फोटो प्रदर्शनी के दौरान हुई। इसके बाद महिला मौरिस के साथ आकर रहने लगी। घर में अन्य महिला के आने के बाद मौरिस की पत्नी नाराज होकर परिवार के अन्य सदस्यों के साथ इलाहाबाद वापस लौट गई। महिला देहरादून की रहने वाली है। जिस किशोरी के साथ बुजुर्ग द्वारा दुष्कर्म की बात सामने आई है वह मौरिस के शिमला स्थित वर्कशाप में काम करने वाले एक व्यक्ति की बेटी है। 

डीसीपी महिला और बाल अपराध वृंदा शुक्ला ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि बुजुर्ग ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया है। अपनी शिकायत में पीडिता ने आरोपी की वीडियो और ऑडियो रिकॉर्डिंग भी पुलिस को मुहैया कराई गई है। जिला अस्पताल में मेडिकल जांच के बाद बुजुर्ग चित्रकार को पुलिस ने घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ धारा 376, 323, 506 और पोक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है

Related posts

नॉएडा: इंटरस्टेट गैंग के बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाश गोली लगने से हुए घायल, एक फरार

Ajit Sinha

20 वर्षीय पत्नी ने छाती पर बैठ कर अपनी चुन्नी से 20 वर्षीय पति की गला घोंटकर कर सनसनीखेज हत्या कर दी -पकड़ी गई।

Ajit Sinha

देर रात नोएडा पहुंचे अखिलेश यादव और जयंत चौधरी ढोल नगाड़ा और आतिशबाजी से हुआ स्वागत, उडी धज्जियां

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x