Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

नॉएडा: इंटरस्टेट गैंग के बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाश गोली लगने से हुए घायल, एक फरार

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा: नोएडा कोतवाली 58 क्षेत्र में डी पार्क के पास चैकिंग के दौरान एक बाइक पर सवार तीन संदिग्धों को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो बदमाशो ने पुलिस की टीम पर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो बदमाश घायल हो गया, जबकि तीसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाते हुए पुलिस को चकमा देकर फरार होने में सफल गया। घायल बदमाशो को पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया है और फरार बदमाश की तलाश की जा रही है। पुलिस ने बदमाशों   के पास से दो तमंचे, 16 लूट के मोबाइल, सोने चांदी के आभूषण और एक संदिग्ध बाइक बरामद हुई है जिसकी जांच की जा रही है।  


एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि  कोतवाली 58 की पुलिस डी पार्क के पास चैकिंग कर रही थी । चैकिंग के दौरान एक बाइक पर सवार तीन लोग आते हुए दिखाई दिए पुलिस ने जब उन्हे  रोकने की कोशिश की तो इन्होने पुलिस पर फायरिंग करना शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो घायल हो गया, जबकि तीसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाते हुए पुलिस को चकमा देकर फरार होने में सफल हो गया। पुलिस के अनुसार पकड़े गए बदमाश इंटरस्टेट गैंग के सदस्य सोनू उर्फ करोरी और यूसुफ है।

घायल बदमाशों को पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया है पकड़े गए आरोपियों का एक साथी मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश की जा रही है। एडीसीपी के अनुसार पकड़े गए आरोपियों पर आसपास के थानों में एक दर्जन से अधिक मुकदमें  दर्ज हैं। आरोपियों के पास से दो तमंचे, 16 लूट के मोबाइल, सोने चांदी के आभूषण और एक संदिग्ध बाइक बरामद हुई है जिसकी जांच की जा रही है।

Related posts

शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 14,20,500 रूपये की ठगी करने के मामले में साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने एक वकील सहित 3 पकड़े।

Ajit Sinha

HSSC-HPSC को बर्खास्त कर भर्ती घोटालों की सीटिंग जज की निगरानी में सीबीआई से जांच करवाए सरकार- हुड्डा

Ajit Sinha

पत्नी से परेशान एक 40 वर्षीय व्यापारी ने अपने मकान के एक कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली – पुलिस जांच में जुटी।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!