अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
जींद, हरियाणा: स्टेट विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो (SV & ACB), यूनिट जींद ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए स्टेट जीएसटी के ईटीओ द्वेश साहू को चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) के माध्यम से 5 लाख रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है। ब्यूरो की टीम ने ईटीओ के लिए रिश्वत की राशि लेने वाले निजी सीए अजय शर्मा को 3 लाख रुपये लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। रिश्वत की पूरी राशि बरामद कर ली गई है। इस संबंध में एफआईआर नंबर 24, दिनांक 10.09.2026, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7 एवं 7ए के तहत थाना SV & ACB, करनाल में दर्ज की गई है।

मामले में शिकायतकर्ता ने ब्यूरो को शिकायत दी कि उसकी फर्म मेसर्स अमन लेयलैंड, जींद के संबंध में एसजीएसटी एवं सीजीएसटी एक्ट, 2017 की धारा 74 के तहत 75,29,559 रुपये का नोटिस जारी किया गया था। शिकायत के अनुसार, आरोपी ईटीओ द्वेश साहू ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए नोटिस के संबंध में कार्रवाई न करने की एवज में 5 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की। ईटीओ ने यह रिश्वत अपने सहयोगी निजी सीए अजय शर्मा के माध्यम से लेने की व्यवस्था की। शिकायत का सत्यापन करने के बाद एसवी एंड एसीबी, यूनिट जींद की टीम ने ट्रैप कार्रवाई की। ट्रैप के दौरान निजी सीए अजय शर्मा को ईटीओ द्वेश साहू के लिए 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से रिश्वत की पूरी राशि बरामद कर ली गई। मामले में आगे की जांच जारी है।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

