Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट के फर्जी वर्चुअल अकाउंट बनाकर ठगी करने वाले तीन साइबर ठगों को किया गिरफ्तार

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा के सेक्टर-36 स्थित साइबर क्राइम पुलिस ने ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट की फर्जी आईडी बनाकर ठगी करने वाले गैंग का पर्दाफाश कर तीन साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। इन साइबर ठगों के पास से छह मोबाइल, छह सिम, दो फर्जी आधार कार्ड और दो डेबिट कार्ड बरामद किया गया है। ये साइबर ठगों ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइटों से लोगों को  करोड़ का चूना लगा चुके हैं। इस गैंग के दो अभियुक्तों को 26 जुलाई को साइबर क्राइम ने गिरफ्तार किया था और उनके 120 खाते को सीजकर करीब 26 लाख रुपये अकाउंट में फ्रिज किए गए थे। पुलिस ने तीनो आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
 
साइबर थाने की गिरफ्त में खड़े राजकुमार, अरविन्द कुमार और सीताराम शातिर किस्म के ठग है. निरीक्षक विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि बीते 19 मार्च माह को मेरठ निवासी सुरेन्द्रपालसिंह ने संबंधित थाने में शिकायत करते हुए बताया था कि गाजियाबाद और नोएडा क्षेत्र में अमेजन के कैंसिल उत्पादों की पिकअप एजेंसी है। कुछ लोग आईडी का दुरुपयोग कर अमेजॉन पर फर्जी आर्डर पिकअप दिखाकर कंपनी के साथ धोखाधड़ी कर रहे है। आरोपितों ने इसके माध्यम से कंपनी को लाखों का चूना लगाया है। विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर साइबर थाने की पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। मुखबिर की सूचना के आधार पर तीनों आरोपितों को हरियाणा के हिसार से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वह वर्चुअल नंबर के माध्यम से ओटीपी प्राप्त कर अमेजॉन पर फर्जी नामों से एकाउंट बनाते थे। इसके बाद एकाउंट के माध्यम से अमेजॉन पर फर्जी आर्डर प्लेस करते थे। बाद में प्रोडक्ट को पसंद न आना बताकर आर्डर को कैंसिल कर देते थे। इसके बाद डिलीवरी बॉय साथियों के साथ मिलकर उत्पाद बदलकर रिटर्न आर्डर पिकअप डन दिखाकर पैसा वापस अपने फर्जी खातों में वापस ले लेते थे। इसके बाद प्राप्त किए गए उत्पाद को आरोपित कम दामों में बेचकर कमाई करते थे।इस गैंग के दो सदस्यों अनिल उर्फ आलोक और सचिन को  बीते 26 जुलाई को गिरफ्तार जेल भेजा जा चुका है। आरोपितों के विभिन्न बैंकों में लगभग 120 खातों को सीज कराकर 26 लाख रुपये फ्रीज कराए जा चुके हैं।

Related posts

नेपाल के रास्ते भारत आकर ग्रेटर नोएडा में फर्जी आधार और पैन कार्ड के जरिए रह रहे दो चीनी नागरिक गिरफ्तार।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: फतेहपुर तगा के एक मकान के एक कमरे में एक 15 साल के लड़के की लाश कपडे में लिपटी मिली हैं, हत्या केस दर्ज।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:सेक्टर -3 पुलिस चौकी की टीम ने आज मोबाइल फोन को छीन कर भागे दो बाइक सवार झपटमारों को किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x