Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

17 वर्षीय लड़की के साथ धोखे से फ्लैट में ले जाकर बलात्कार करने के मामले में दो दोस्तों को गिरफ्तार किए हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : लड़की को कार में बहला फुसला कर अपने फ्लैट पर ले जाकर धोखे से बलात्कार करने के मामलें में दो दोस्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किए हैं। पीड़िता की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना शिवाजी नगर में पोस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हैं। वारदात में शामिल आई 10 कार को पुलिस ने बरामद कर लिया हैं।



पुलिस की माने तो बीते 19 जुलाई को 17 वर्षीय एक लड़की ने शिकायत के माध्यम से बताया कि उसकी करीब दो महीने पहले राजीव कटारिया नामक शख्स से दोस्ती हुई थी। राजीव कटारिया ने उसे बुलाया था और उसे अपने कार में बिठा कर हैरिटेज धनिकोट रोड ,सेक्टर -102 के ईडब्लूएस के एक फ्लैट में ले गया जोकि उसके दोस्त का हैं, वहां पर उसके मर्जी के बिना राजीव कटारिया निवासी गाँव बसई, थाना सैक्टर-9, जिला गुरुग्राम, उम्र 23 वर्ष व अभिषेक निवासी गाँव कादीपुर, थाना सैक्टर-10, जिला गुरुग्राम, उम्र 22 वर्ष ने सामूहिक बलात्कार किया। इस संबंध में शिवाजी नगर थाने में पोस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर ततपरता से कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनका कहना हैं कि बुधवार को अदालत के सम्मुख पेश किया जाएगा।

Related posts

गुरूग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) की 9वीं बैठक आज मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में की गई।

Ajit Sinha

प्रेम प्रसंग में युवती की गोली मारकर सनसनीखेज हत्या, बीस दिनों हत्या की तीसरी वारदात, पुलिस के लिए बनी गंभीर चुनौती

Ajit Sinha

एक लड़की ने अपने मुंह बोले भाई के संग मिल कर अपने बॉय फ्रेंड की पीट-पीट कर हत्या कर दी-दोनों भाई -बहन अरेस्ट

Ajit Sinha
error: Content is protected !!