Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल, फरार दो बदमाश कॉम्बिग के दौरान अरेस्ट

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
ग्रेटर नोएडा के थाना बादलपुर पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया, जब कि बदमाश के दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए.जिन्हे बाद पुलिस ने कॉम्बिग के दौरान गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाशों के कब्जे से महिला से लूटे गए 25 हजार रुपये व चोरी की मोटरसाइकिल सहित अवैध तमंचे बरामद किए है. पकड़े गए बदमाशों का पुराना आपराधिक इतिहास जिसकी पड़ताल पुलिस कर रही है।

पुलिस कि गिरफ्त में इलाज के लिए ले जाए जा रहे बदमाश की पहचान धर्मेंद्र के रूप में हुई है जबकि अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हुए दोनों बदमाशों यादवेंद्र व अजय को कॉम्बिग के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया, कुल मिलाकर 3 बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। एडिशनल डीसीपी नोएडा सेंट्रल ने बताया कि बीती 29 जुलाई को बदमाशों ने एक महिला से 25 हजार रुपये की लूट की वारदात को अंजाम दिया था। तभी से पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई थी। एक सूचना पर जब एनटीपीसी के पास पुलिस रूटीन चेकिंग अभियान कर रही थी तभी पुलिस को एक मोटरसाइकिल आती हुई दिखाई दी पुलिस टीम ने जब मोटरसाइकिल को रुकने का इशारा किया तो मोटरसाइकिल सवार बदमाश तेज गति से मोटर साइकिल को लेकर भागने लगे। पुलिस टीम बदमाशों की घेराबंदी की जिस पर बदमाशों के द्वारा जंगलों में मोटरसाइकिल छोड़कर भागने लगे और पुलिस टीम पर फायरिंग की, पुलिस की तरफ से जवाबी कार्रवाई करते हुए क्रॉस फायरिंग की गई,जिसमें पुलिस की गोली लगने से बदमाश धर्मेंद्र घायल हो गया , जबकि बदमाश के दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए. पुलिस ने घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका उपचार चल रहा है.

एडिशनल डीसीपी ने बताया कि फरार दोनों बदमाशों यादवेंद्र व अजय को कॉम्बिग के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। बीती 29 जुलाई को बदमाशों ने एक महिला से 25 हजार रुपये की लूट की वारदात को अंजाम दिया था तभी से पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई थी। पकड़े गए बदमाशों के पास से पुलिस ने लुटे हुए 25 हजार रुपये व चोरी की मोटरसाइकिल सहित अवैध तमंचे भी बरामद किए है.

Related posts

दो सौ करोड़ की एफडी धोखाधड़ी मामले में फरार मास्टरमाइंड मन्नू भोला और त्रिदिव दास दिल्ली के होटल से पकड़े गए।

Ajit Sinha

तेज रफ्तार मदरसन की लड़कियों से भरी बस डिवाइडर से टकरा कर पलटी, एक लड़की की मौत, आधा दर्जन जख्मी।

Ajit Sinha

मां ने बच्चे को बेचने से किया इनकार तो कर लिया अपहरण, सीसीटीवी फुटेज की सहायता से बच्चा मिला वापस, अरेस्ट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x