Athrav – Online News Portal
नोएडा

तेज रफ्तार मदरसन की लड़कियों से भरी बस डिवाइडर से टकरा कर पलटी, एक लड़की की मौत, आधा दर्जन जख्मी।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
धौलाना से स्टाफ लेकर नोएडा मदरसन फैक्ट्री पर आ रही मदरसन की बस थाना सूरजपुर क्षेत्र में तिलपता गोल चक्कर के पास तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। इस दुर्घटना में बस में सवार एक 20 वर्षीय युवती की मौत हो गई है और आधा दर्जन से युवतियां घायल हो गई। सूचना मिलते ही मौके थाना सूरजपुर की पुलिस और आल्हा अधिकारी  पहुँच गए  और रेस्क्यू कर घायलों  को नजदीक के अस्पताल में इलाज के लिए  भर्ती कराया गया है। बस का चालक मौके से फरार है। जिसकी तलाश की जा रही है.  

तिलपता गोल चक्कर के पास पलटी पड़ी हुई बस सुबह साढ़े पांच बजे धौलाना से स्टाफ लेकर नोएडा मदरसन फैक्ट्री पर आ रही थी, बस में 25 से 30 लड़कियां बस में सवार थी। बस की रफ्तार काफी तेज थी जिससे वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई जिसके के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही थाना सूरजपुर पुलिस टीम की और आला अधिकारी मौके पर पहुंच कर लड़कियों को रेस्क्यू कर पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जिसमें से 20 वर्षीय एक युवती की मौत हो गई। बाकी को प्राथमिक उपचार करा कर भेज दिया गया है। दुर्घटना के बाद बस ड्राइवर बस को छोड़कर मौके से फरार हो गया पुलिस उसकी तलाश कर रही है। बस को क्रेन से साइड में हटवाकर यातायात को सुचारू कर दिया गया है। पुलिस हादसे की जांच कर रही हैं।

Related posts

इलेक्ट्रॉनिक चिप के माध्यम से वज़न में हेराफेरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर समेत 4 आरोपित पकड़े गए -वीडियो देखें।

Ajit Sinha

पुलिस और लुटेरों के बीच हुए एनकाउंटर में गोली लगने से दो लुटेरे घायल, तीसरे को पुलिस ने धर दबोचा, लूट के 9 मोबाइल बरामद।

Ajit Sinha

बेखौफ दबंगों की गुंडई, बिल का भुगतान मांगने पर रेस्टोरेंट के कर्मचारियों के साथ जम कर पीटा,सीसीटीवी कैमरे में कैद।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x