Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक घायल, दूसरा गिरफ्तार, लूट के 6 मोबाइल बरामद


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा ज़ोन के थाना फेज-1 क्षेत्रों में हुई पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया,जबकि एक बदमाश कॉम्बिग के दौरान गिरफ्तार किया गया. घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से लूटे हुए मोबाइल फोन, तमंचा और कारतूस और बाइक बरामद की है.

मुठभेड़ में गोली लगने से घायल बदमाश की पहचान अमन पुत्र अजय घायल के रूप में हुई, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जब कि उसके साथी सौरभ पुत्र पप्पू सिंह को कॉम्बिंग के दौरान दबोचा गया। एडीसीपी नोएडा ज़ोन सुमित शुक्ला ने बताया कि थाना फेस-1 पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच एनकाउंटर सेक्टर- 15ए के पीछे गंदे नाले को जाने वाली सड़क पर हुआ. वाहन की चेकिंग के लिए  रोके जाने पर पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे बदमाश जवाबी कार्रवाई  में गोली लगने के कारण घायल हो गया। उसके साथी को कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया.

 एडीसीपी नोएडा ने बताया कि दोनों शातिर किस्म के बदमाश है, बीते दिनों लूटे हुए रेडमी मोबाईल फोन  का मुकदमा थाना फेज-1 दर्ज है. इनके के पास से चोरी की बाइक लूट के 6 मोबाइल, तमंचा और कारतूस समेत अन्य सामान बरामद। घायल बदमाश अमन के खिलाफ अलग-अलग थानों में 15 से अधिक  मुकदमे दर्ज। बदमाश के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी व अन्य आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:7 रेंजों में एकसाथ ऑपरेशन, 4 ट्रैप सफल—लाइनमैन से लेकर एसएचओ तक रंगे हाथों गिरफ्तार

Ajit Sinha

फरीदाबाद नगर निगम का क्लर्क 4000 रुपये रिश्वत लेते एसीबी ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ब्रेजा कार में बिठा कर अपने ही दोस्त से लाखों रुपए लूटने के एक मामले तीन आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x