Athrav – Online News Portal
हरियाणा

हरियाणा में बिजली निगमों द्वारा विभिन्न नियमों व शर्तों के तहत बिजली के कनैक्शन दिए जाएंगें- मुख्य सचिव

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चण्डीगढ़: हरियाणा में स्थापित आवासीय कालोनियों, जहां पर नियमित बिजली के कनेक्शन नहीं हैं,को बिजली निगमों द्वारा विभिन्न नियमों व शर्तों के तहत बिजली के कनेक्शन दिए जाएंगें। इसके अलावा, पिछले चार महीने में 13 डेवलेपर्स को 2300 आवासीय बिजली कनेक्शन दिए गए हैं और अगले एक सप्ताह के भीतर 3 डेवलेपर्स को बिजली के नियमित कनेक्शन जारी किए जाएंगें। यह जानकारी आज यहां मुख्य सचिव संजीव कौशल की अध्यक्षता में आयोजित एक बैठक में दी गई। इस बैठक में बिजली विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पी.के. दास और नगर एवं आयोजना विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव  देवेन्द्र सिंह उपस्थित थे।

बैठक में बताया गया कि आगामी 15 अगस्त, 2022 तक 4 बिल्डर्स को नियमित कनेक्शन जारी किए जाएंगें। हालांकि राज्य में डीजी सेट (जनरेटर्स सेट) के माध्यम से नियमित बिजली की सप्लाई देने वाले बिल्डर नहीं हैं जबकि 26 बिल्डर्स/ डेवलेपर्स  ऐसे हैं जहां बिजली लोड के मुताबिक नियमित बिजली आपूर्ति उपलब्ध नहीं हैं और डीजी सेट के माध्यम से उच्च मांग की अवधि के दौरान बिजली की आपूर्ति की जाती हैं। बैठक में बताया गया कि 12 बिल्डर्स/डेवलेपर्स को पर्याप्त बिजली लोड के अनुसार नियमित कनेक्शन जारी किए गए हैं। बैठक में बताया गया कि हाल में बनाई गई नीति के अनुसार आरडब्ल्यूए और डेवलेपर्स द्वारा बिजली कनेक्शन हेतु राशि जमा होने की स्थिति में बिजली के कनेक्शन जारी किए जा रहे हैं।

बैठक में निर्णय लिया गया कि दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधिकारी नगर एवं आयोजना विभाग के अधिकारियों को नियमित बिजली कनेक्शन के मामले में डैफिशियंट बिल्डर्स/ डेवलेपर्स की सूची मुहैया करवाएगें। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि नगर एवं आयोजना विभाग डैफिशियंट बिल्डर्स/ डेवलेपर्स को डीम्ड ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट व डीम्ड कम्पलीशन सर्टिफिकेट जारी नहीं करेगा। इसके अलावा, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा स्थापित की गई बिजली अवरसंचना के एवज में डैफिशियंट बिल्डर्स/ डेवलेपर्स की संपत्ति को मोनेटाइज (मुद्रीकरण)/बिक्री करके निगम राशि वसूलने का काम करेगा।

 

Related posts

शहरों में आबादी अनुसार नई जल निकासी परियोजनाओं के प्रस्ताव किए जाएं तैयार- सीएम

Ajit Sinha

एसीबी ने हैफेड के जीएम सहित अकाउंटेंट व मैनेजर को कुल 4 लाख 60000 और सब इंस्पेक्टर को 10000 रुपए रिश्वत लेते पकड़ा हैं।

Ajit Sinha

हरियाणा: संयमित और धैर्यवान होकर करें अपने कर्तव्य का निर्वहन – डीजीपी मनोज यादव

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x