Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

पलवल पुलिस ने 40000 रूपए के दो इनामी बदमाशों को हथियार समेत अरेस्ट किया हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस ने इनामी व वांटेड बदमाशों की धरपकड़ के तहत 40,000 रूपए के दो इनामी अपराधियों को पलवल जिले से अरेस्ट किया है। अरेस्ट किए गए क्रिमिनल्स में एक पर 25,000 रुपये का इनाम है व दूसरे की गिरफ्तारी पर उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा 15000 रुपये का इनाम था। हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि जहां एक बदमाश डकैती की वारदात में 2009 से फरार चल रहा था, वहीं दूसरा पिछले 4 साल से पुलिस की गिरफ्त से बचता घूम रहा था।

गुप्त सूचना पर पुलिस ने दोनों को अलग-अलग मामलों में अरेस्ट किया, जिनके कब्जे से दो अवैध देशी पिस्टल और एक कारतूस भी बरामद हुआ। पहले मामले में पुलिस की टीम को एक व्यक्ति के बारे में गुप्त जानकारी मिली कि वह अपराध को अंजाम देने के इरादे से अवैध हथियार सहित शुगर मिल के पास खड़ा है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर छापेमारी कर आरोपी नरेश को अरेस्ट कर लिया। उसके कब्जे से एक लोडेड अवैध देसी पिस्टल भी बरामद हुई।

प्राथमिक जांच के दौरान अरेस्ट आरोपी को वर्ष 2009 में डकैती की घटना में शामिल पाया गया। हरियाणा पुलिस ने उस पर 25000 रुपये का इनाम घोषित किया था। आरोपी ने अपने साथियों के साथ 17 मार्च 2009 को बोलेरो वाहन पर लाल बत्ती लगाकर परचून से लदे ट्रक को लूटा था। उक्त मामले में पुलिस पहले ही 50000 रुपये और 25000 रुपये के 2 इनामी सहित 5 बदमाशों को अरेस्ट कर चुकी है दूसरे मामले में पुलिस ने एक अपराधी को अरेस्ट किया है जो उत्तर प्रदेश पुलिस की वांछित सूची में था।

उसके पास से एक देशी पिस्टल भी बरामद हुई। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के बिसम्बरा थाना शेरगढ़ निवासी इसरी उर्फ इसराइल के रूप में हुई है। वह 2018 में एक हत्या के बाद से फरार था। यूपी पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 15000 रुपये का इनाम घोषित किया था। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: एचपीएचसी ने हरियाणा के पुलिस बुनियादी ढांचे में ग्रीन बिल्डिंग प्रथाओं और नेट जीरो पहल की शुरुआत की।

Ajit Sinha

एनसीईआरटी की डुप्लीकेट पायरेटेड किताबों की छपाई, भंडारण और वितरण में शामिल एक संगठित सिंडिकेट का भंडाफोड़।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा विधानसभा सत्र के दौरान 3 विधेयक हुए पारित

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x