Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हाइलाइट्स

ग्रीन फील्ड को भीषण गर्मी में और ज्यादा पानी मिले, यूआईसी के चैयरमेन संजय सूद ने एफएमडीए को लिखा पत्र,जेई की बहाली की गई।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: भीषण गर्मी में ग्रीन फील्ड कॉलोनी के निवासियों को बिजली -पानी की भारी दिक्कतों का सामना न करना पड़े इसके लिए अर्बन इम्प्रूवमेंट कंपनी प्राइवेट लिमिटेड की नई बोर्ड के टीमों ने कई पहल की है, जिसका सीधा फायदा ग्रीन फील्ड कॉलोनी को मिलनी शुरू हो गई है। घर -घर में पानी पहुंचे इसके लिए काफी पुरानी पाइप लाइन को कई स्थानों से हटाकर, उसकी जगह पानी के नई पाइप लाइन डाली गई है, और 5 एचपी बूस्टर पम्प लगा दी गई है,और एक 3 एचपी के बूस्टर पम्प लगाने के लिए यूआईसी के नवनियुक्त चैयरमेन संजय सूद ने तुरंत अप्रूवल दे दी है, जो जल्द ही लग जाएगी। और यूआईसी के चैयरमेन संजय सूद ने एफएमडीए को पत्र लिख कर 5 लाख लीटर पानी को और जल्द से जल्द बढ़ाने की मांग की है।
अर्बन इंप्रूवमेंट कंपनी के नवनियुक्त चेयरमैन संजय सूद के ओएसडी सतेंद्र चौहान ने आज मंगल वार को “अथर्व न्यूज़” से बातचीत के दौरान कहा कि ग्रीन फील्ड कॉलोनी के निवासियों को भर पूर बिजली – पानी मिले इसके वह अपने स्तर पर पूरी कोशिश कर रहे है। और कई स्थानों पर उनकी ये कोशिश तो काफी हद तक कामयाब भी हो चुकी है। उनका कहना है कि उन्होंने अपने स्तर पर 4 पॉइंट की पहचान की थी। इसमें ग्रीन फील्ड कॉलोनी के प्लॉट नंबर -2281, 2215, शहीद भगत सिंह पार्क के समीप तक़रीबन 300 -400 फ्लैट्स है जहां पर पानी की बहुत ज्यादा दिक्कत थी। इसकी बारिकी जांच करवाई गई, की आखिर कार यहां पर पानी की दिक्कत क्यों है, तो पता चला कि यहां जो पानी की पाइप लाइन है,जोकि काफी पुरानी पाइप लाइन है। और उन्होंने पुरानी पाइप लाइन को हटा कर, तुरंत 4 इंच की नई पानी की पाइप लाइन डलवा दी। अब प्लॉट नंबर-2281 , 2215, शहीद भगत सिंह के आस- पास के तक़रीबन सभी घरों में पानी पहुंच गई है। उनका कहना है कि इसके अलावा प्लॉट नंबर-38 ब्लॉक बी में नई 5 एचपी के बूस्टर पम्प लगा दी गई है, बूस्टर पंप लगने से काफी पुरानी शिकायतों को निपटा दी गई है। बूस्टर पंप लगने से आसपास के तक़रीबन 400-500 घरों में पानी की सप्लाई अब पहुंच रही है।
उनका कहना है कि जहां पर पानी नहीं पहुंच पा रही है,वहां पर टेंकरों से पानी पहुंचाई जा रही है। उन के पास पहले से ही पांच टैंकर है, इसमें एक और पानी के टेंकर बढ़ा दी गई है। 5000 लीटर का एक टेंकर किराए पर ली गई है। अब उनके पास पानी के कुल 6 टैंकर हैं। 12000 -12000 लीटर के पानी के दो टेंकर हैं ,8000 लीटर के एक टेंकर है, जबकि 5000 -5000 लीटर के 2 टेंकर हैं, जो अब बढ़ कर 3 टेंकर हो गए है। इन टेंकरों को प्रत्येक महीने लगभग 8 लाख रूपए कंपनी देती हैं। ये सब ग्रीन फील्ड कॉलोनी के निवासियों के लिए किया जा रहा है। उनका कहना है कि चैयरमेन संजय सूद ने भीषण गर्मी में पानी की काफी कमी को देखते हुए है, एक पत्र लिख कर उन्होंने एफएमडीए को 5 लाख लीटर पानी को तुरंत बढ़ाने की मांग की है। जिससे ग्रीन फील्ड के निवासियों को जरुरत के अनुसार पानी वह दे सकें। उनका ये भी कहना है कि कुल पानी की डिमांड तक़रीबन 54 लाख लीटर पानी की है। उनको एफएमडीए से 28 से 30 लाख लीटर पानी मिल रही है। और खुद के बोरवेल से 8 लाख लीटर मिलती है। इससे कुल 38 लाख लीटर पानी होती है। कुल 16 लाख लीटर पानी की कमी है। एफएमडीए 5 लाख लीटर पानी और बढ़ा देती है तो लगभग 95 प्रतिशत लोगों को जरुरत के हिसाब से पानी मिल सकेगी। इससे सिर्फ काम चलाया जा सकता है। उनका कहना है कि ग्रीन फील्ड कॉलोनी में लगभग 7.5 हजार फ्लेट्स है, लेकिन 4000 फ्लैटों से ही पानी की बिल कंपनी को बिल रही है, जबकि पानी सभी के सभी लोग ले रहे है। बहुत से लोगों के घरों में पानी के काफी अवैध कनेक्शन है, वह लोग चाहे तो अपने अवैध कनेक्शन को वैध करा सकते है,जो लोग पानी के अवैध कनेक्शन को वैध करवाते है, तो उन्हें तीन महीने में कुल 1500 रुपए देने होंगें, और कंपनी को जो पैसा मिलेगा तो और बेहतर काम कॉलोनी में कंपनी कर सकेगी। उनका है कि बीते महीने के 24-25 मई 2026 एक मोबाइल कंपनी ने गलत तरीके से फरीदाबाद नगर निगम से परमिशन लेकर कृष्णा वाटिका पार्क में मोबाइल टॉवर लगाने के लिए , उसमें लगा हुआ ताला तोड़ कर जबरन घुस गए थे और जिसमें बड़ी -बड़ी गाड़ियां और क्रैन की मदद से कृष्णा वाटिका पार्क में टॉवर लगा दी थी , जिसकों उन्होनें स्थानीय पुलिस की मदद से दिनांक 25 मई को हटा दी थी। कंपनी में एक जेई की बहाली की गई है, जिसका नाम कपूर सिंह है। इससे पहले कंपनी में कोई जेई नहीं था , बिजली ठीक करने के लिए। सवाल के जवाब में उनका कहना है कि कई बार बिजली के ट्रांसफार्मर में शार्ट व फ्यूज उड़ जाने के बाद, बिजली चली जाती थी, व पानी की सप्लाई बंद हो जाती थी। ये जेई उसे तुरंत ठीक करेगा। औंर ग्रीन फील्ड के निवासियों को भर पुर बिजली -पानी समय पर मिल सकेगा।

Related posts

फरीदाबाद नगर निगम में हुए 200 करोड़ के घोटाले मुख्य आरोपित डी. आर भास्कर को स्टेट विजिलेंस की टीम ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : सर्वे कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्र में आगामी 15 अगस्त से शुरू होकर हरियाणा दिवस एक नवम्बर से पहले पूरा करना होगा, ढिल्लों

Ajit Sinha

होली का त्यौहार उत्साह पूर्वक मनाये, भाजपा नेता राजेश नागर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x