Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ राजनीतिक हरियाणा हाइलाइट्स

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने निकाय चुनाव में जीत दर्ज करने पर सभी विजयी उम्मीदवारों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने निकाय चुनाव में जीत दर्ज करने पर सभी विजयी उम्मीदवारों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आम जनता ने निकाय चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी की नीतियों पर जीत की मुहर लगाई है।  मुख्यमंत्री बुधवार को नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। इस मौके पर विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद है, उनके नेतृत्व में नॉन स्टॉप भारतीय जनता पार्टी की सरकारें बन रही हैं।

प्रधानमंत्री की नीतियों पर लगातार आम जनता का विश्वास बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार झूठ का सहारा लेकर लोगों के बीच में जाती है। लोग कांग्रेस के चेहरे को जान गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो कहते हैं, उसे पूरा करते हैं। उनके नेतृत्व में पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक जीत दर्ज की, असम में भारी बहुमत से भाजपा ने जीत दर्ज की। इसी तरह हरियाणा में हुए निकाय चुनाव में एकतरफा जीत दर्ज की गई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि जनता ने चुनावों में कांग्रेस के चेहरे से नकाब उतारा है। कांग्रेस झूठ बोलने का काम करती है। जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी की नीतियों पर विश्वास जताया है। 

Related posts

कांग्रेस सरकार बनने पर पहली ही कैबिनेट मीटिंग में लागू होगी पुरानी पेंशन स्कीम- हुड्डा

Ajit Sinha

बीजेपी ने आज बिहार व उत्तरप्रदेश में होने वाले विधान परिषद चुनाव के लिए सात उम्मीदवारों के नाम की लिस्ट जारी की हैं -पढ़े 

Ajit Sinha

एसीबी ने आज फरीदाबाद व पलवल सहित 22 जिलों में की छापेमारी,करोड़ों की रिश्वत खोरी के नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x