Athrav – Online News Portal
पंचकूला

पंचकूला नगर निगम चुनाव मतगणना : सेक्टर-14 के आसपास कई मार्ग रहेंगे बंद, एडवाइजरी जारी।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला: पंचकूला नगर निगम चुनाव की मतगणना 13 मई को सेक्टर-14 स्थित राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में होनी है। मतगणना प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुचारू रूप से सम्पन्न करवाने के लिए पंचकूला ट्रैफिक पुलिस द्वारा विशेष यातायात एडवाइजरी जारी की गई है। सिटी ट्रैफिक एसएचओ वरिंदर कुमार के अनुसार यह एडवाइजरी 13 मई की सुबह 5:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक प्रभावी रहेगी। यातायात नियंत्रण को ध्यान में रखते हुए वाल्मीकि चौक से सेक्टर-14 इंडस्ट्रियल एरिया कट तक के मार्ग को पूरी तरह से बंद रहेगा। इसके अतिरिक्त सेक्टर-12A से सेक्टर-12A/14 डिवाइडिंग रोड पर आने वाला रास्ता भी बंद रहेगा। इस दौरान केवल अधिकृत वाहन एवं ड्यूटी पर तैनात प्रशासनिक अधिकारियों को ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।

एसीपी ट्रैफिक सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि मतगणना में शामिल स्टाफ, पुलिस कर्मियों, प्रशासनिक अधिकारियों, वार्ड उम्मीदवारों एवं काउंटिंग एजेंट्स के वाहनों की पार्किंग व्यवस्था नगर निगम कार्यालय सेक्टर-14 की पार्किंग में की गई है। ट्रैफिक पुलिस द्वारा क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल एवं ट्रैफिक कर्मियों की तैनाती की जाएगी ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। साथ ही आम नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय के दौरान वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें तथा यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

Related posts

प्रोटीन पाउडर से बॉडी बनाने के कमेंट पर 2 साल पहले हुए विवाद में युवक की हत्या में शामिल 4 आरोपित 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार

Ajit Sinha

रायपुररानी सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक से दो चचेरे भाइयों को कुचलने वाला चालक गिरफ्तार, ट्रक जब्त

Ajit Sinha

दहेज के लिए महिला को प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाला आरोपी पति पुलिस की गिरफ्त में

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x