Athrav – Online News Portal
हरियाणा

मुख्य सचिव ने बोर्डों, निगमों और विश्वविद्यालयों को एचआरएमएस पर कर्मचारियों का डेटा अपडेट करने के दिए निर्देश

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:हरियाणा सरकार ने सभी बोर्डों, निगमों के प्रबंध निदेशकों, मुख्य प्रशासकों और विश्वविद्यालयों के रजिस्ट्रार को मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली एप्लीकेशन (एचआरएमएस) को अपनाने और 30 जून 2023 तक एचआरएमएस पर अपने कर्मचारियों के डेटा को अपडेट करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्य सचिव की ओर से सभी प्रशासनिक सचिवों को जारी एक पत्र में कहा गया है कि कुछ बोर्डों, निगमों और विश्वविद्यालयों ने अभी तक मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली एप्लीकेशन (एचआरएमएस) का उपयोग नहीं किया है और अपने कर्मचारियों के डेटा को अपडेट नहीं किया है। इसलिए उपरोक्त निर्देशों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए और जल्द से जल्द कर्मचारियों के डेटा को अपडेट किया जाए।

Related posts

हरियाणा राजकीय महाविद्यालय शिक्षक संघ ने की शिक्षा मंत्री से मुलाक़ात।

Ajit Sinha

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इको ग्रीन एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड पर ठोका 25 लाख रुपए का जुर्माना।

Ajit Sinha

हरियाणा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ व करनाल सांसद संजय भाटिया करेंगे गुजरात में चुनाव प्रचार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x