Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

चरित्र पर शक होने के कारण चुन्नी से गला घोंटकर पत्नी की हत्या करने वाला आरोपित पति पकड़ा गया।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पत्नी की चरित्र पर शक होने पर चुन्नी से गला घोंटकर सनसनीखेज हत्या करने के मामले में थाना सेक्टर- 7 आईएमटी , मानेसर , गुरुग्राम की टीम ने आज शुक्रवार को आरोपित पति को गिरफ्तार किया है जिसका नाम नरेंद्र निवासी गला दुवडा , जिला मथुरा, उत्तर प्रदेश है। यह सनसनीखेज वारदात दिनांक 3 -4 . जून की रात हैं। इस मामले में थाना सेक्टर -7 आईएमटी मानेसर , गुरुग्राम में हत्या से संबंधित कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया था। अब इस केस आरोपित पति नरेंद्र को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 04.06.2026 को थाना सेक्टर-7 आईएमटी, मानेसर, गुरुग्राम में सूचना प्राप्त हुई कि एक महिला की फांसी लगने से मृत्यु हो गई है तथा उसका शव अस्पताल में रखा गया है। सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम तुरंत अस्पताल एवं घटनास्थल पर पहुंची।
वरिष्ठ अधिकारियों एवं डीएफएसएल टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किए गए। घटनास्थल पर मृतका के भाई ने पुलिस टीम को शिकायत के माध्यम से बताया कि उसकी बहन काजल देवी पत्नी नरेंद्र सिंह अपने पति एवं बच्चों के साथ गांव बास हरिया, थाना आईएमटी मानेसर क्षेत्र में किराए  के मकान में रह रही थी।कुछ समय से उसका जीजा छोटी- छोटी बातों पर उसकी बहन के साथ मारपीट करता था तथा उसकी बहन को खर्चा देना बंद कर दिया था जिस पर उसकी बहन एक कंपनी में नौकरी करने लग गई थी। उसके जीजा ने उसकी बहन को रात के समय फोन पर किसी से बात करते देख लिया जिससे गुस्से में आकर उसके जीजा ने उसकी बहन की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी। प्राप्त शिकायत पर थाना सेक्टर-7 आईएमटी मानेसर, गुरुग्राम में हत्या से संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा अंकित किया गया।उनका कहना है कि थाना सेक्टर-7 आईएमटी मानेसर, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए आरोपित  को दिनांक 04.06.2026 को नजदीक केएमपी एक्सप्रेस वे  से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपित का नाम नरेंद्र  निवासी (उम्र-37 वर्ष)गला दवड़ा जिला मथुरा (उत्तर-प्रदेश) है। पुलिस जांच में ज्ञात हुआ कि आरोपित आईएमटी मानेसर में मारुति कंपनी में काम करता है। दिनांक 03/04.06.2026 की रात को जब उसकी पत्नी फोन पर किसी से बात कर रही थी तब इनका आपस में झगड़ा हो गया और आरोपित  ने अपनी पत्नी पर शक के कारण चुन्नी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। हत्या की वारदात को अंजाम देने में प्रयोग की गई चुन्नी पुलिस टीम द्वारा बरामद की गई है।  मुकदमा  अनुसंधान अधीन है।

Related posts

महिला थाना मानेसर में तैनात महिला मुख्य सिपाही प्रमिला को 5000 रुपए रिश्वत लेते हुए थाना के प्रांगण से गिरफ्तार किया गया हैं।

Ajit Sinha

ओम शांति रिट्रीट सेंटर के सहयोग से गुरुग्राम पुलिस कर रही लोगों को नशे के विरुद्ध जागरूक।

Ajit Sinha

हरियाणा: पलवल पुलिस ने 50,000 का इनामी व वांटेड अपराधी को अवैध हथियारों के साथ किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x