Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ एवं आत्मनिर्भर ऊर्जा के विजन को साकार करने की दिशा में भारत सरकार द्वारा 13 फरवरी 2024 को प्रधानमंत्री ‘सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना’ का शुभारंभ किया गया। इस महत्वाकांक्षी योजना को प्रभावी ढंग से लागू करते हुए हरियाणा ने राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर आज तीन पुरस्कार प्राप्त किए। हरियाणा सरकार ने मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में राज्य में 31 मार्च 2027 तक 2 लाख 22 हजार घरों पर रूफटॉप सोलर सिस्टम स्थापित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस लक्ष्य को गति प्रदान करने तथा सौर ऊर्जा को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से राज्य के लोकप्रिय ऊर्जा मंत्री अनिल विज के मार्गदर्शन में ‘सौर ऊर्जा प्रोत्साहन योजना’ सहित अनेक प्रभावी कदम उठाए गए हैं। श्री विज ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए लगातार बैठकें की और संबंधित अधिकारियों को मार्गदर्शन करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इन्हीं प्रयासों के परिणामस्वरूप हरियाणा को भारत सरकार के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा आज नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम “पीएम सूर्य घर के दो वर्ष – 1 करोड़ छतों तक सौर ऊर्जा का विस्तार” के दौरान तीन अलग-अलग श्रेणियों में सम्मानित किया गया।नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रीप्रहलाद वेंकटेश जोशी ने दक्षिण एवं उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगमों के प्रबंध निदेशक एवं हरियाणा सरकार के विशेष ऊर्जा सचिव विक्रम सिंह को ये पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर ऊर्जा सचिव संतोष कुमार सारंगी सहित मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।मई 2026 में आयोजित “मंथ ऑफ सोलर” अभियान के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर हरियाणा को “पीएम सूर्य घर एक्सीलेंस अवॉर्ड” के लिए चुना गया। राज्य को मंथ ऑफ सोलर की निम्न श्रेणियों में सम्मान प्राप्त हुआ। अधिकतम सोलर इंस्टॉलेशन में द्वितीय स्थान (11,983 स्थापना), अधिकतम उपभोक्ता आवेदन में तृतीय स्थान (17,142 आवेदन) तथा अधिकतम डिस्कॉम निरीक्षण (यूएचबीवीएन एवं डीएचबीवीएन) में तृतीय स्थान (12,514 निरीक्षण) प्राप्त हुआ।यह उपलब्धि हरियाणा सरकार के दूरदर्शी नेतृत्व,ऊर्जा विभाग, राज्य नोडल एजेंसी, उत्तर एवं दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगमों (यूएचबीवीएन एवं डीएचबीवीएन) तथा फील्ड स्तर पर कार्यरत अधिकारियों, कर्मचारियों एवं क्रियान्वयन साझेदारों के समर्पित और समन्वित प्रयासों का प्रतिफल है।राज्य सरकार ने विश्वास व्यक्त किया है कि सौर ऊर्जा के क्षेत्र में हरियाणा भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ऊर्जा आत्मनिर्भरता और हरित विकास के राष्ट्रीय लक्ष्यों में महत्वपूर्ण योगदान देता रहेगा।
….

Related posts

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम शहर के विभिन्न इलाकों का दौरा कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा।

Ajit Sinha

सिविल सर्जन ने देरी से और अधूरी रिपोर्ट देने के लिए निजी टेस्टिंग लैब को थमाया नोटिस, हो सकती है बड़ी कार्रवाई।

Ajit Sinha

श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी का बलिदान संपूर्ण मानव सभ्यता के माथे का तिलक : सीएम नायब /अनुपम खेर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x