Athrav – Online News Portal
दिल्ली

हाइड्रा मशीन से खुदाई करते वक्त श्मशान घाट की 4 दीवारी और 1 कमरे के ढहने से- 3 पीडब्लुडी के मजदूर दब गए, 1 की मौत, 2 मजदूर हुए घायल।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
दिल्ली के पीएस निजामुद्दीन इलाके में पीडब्ल्यूडी वर्षा जल निकासी व सीवर लाइन निर्माण कार्य के दौरान आज शुक्रवार, दोपहर लगभग 1 बजकर 8 मिनट पर लोधी श्मशान में जेसीबी मशीन और हाइड्रा मशीन से खुदाई और लाइन बिछाने की गतिविधियां के कारण एक चारदीवारी और एक आसन्न भंडारण कक्ष ढह गया जिसमें पीडब्ल्यूडी विभाग के तीन कर्मचारी दब गए। दबे हुए कर्मचारियों को पुलिसकर्मी ने फायर कर्मी की मदद से बाहर निकाला गया , तीनों कर्मचारियों को इलाज के लिए एम्स ट्रॉमा सेंटर में ले जाया गया। जहां एक कर्मचारी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया , और घायल दोनों कर्मचारियों का इलाज अभी चल रहा है।  मरने वाले कर्मचारी का नाम देवेंद्र उम्र 50 -52 वर्ष , राजेश उम्र 48 वर्ष व उमर उम्र 20 वर्ष है। अब बचाव अभियान पूरा हो चुका है,पुलिस जिम्मेदारी तय करने के लिए आगे की पूछताछ कर रही है और कानून के अनुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की जा रही है।   

Related posts

मिरांडा हाउस कॉलेज में पिंक बूथ और कला संकाय, दिल्ली विश्वविद्यालय में एकीकृत पुलिस बूथ का उद्घाटन

Ajit Sinha

देहरादून में नस्लीय हमले में त्रिपुरा के छात्र की हत्या के दोषियों को सख्त सजा मिले- कांग्रेस

Ajit Sinha

पांच देशी पिस्तौल और 500 जिंदा कारतूस के साथ पुलिस ने एक हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया हैं। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x