Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

पति ने अपनी पत्नी को पानी में डुबो कर इस लिए हत्या कर दी, कि बार -बार लम्बें समय के लिए अपनी बहन घर चली जाती थी।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: 25 जून को थाना पल्ला क्षेत्र के अंतर्गत पंचशील कॉलोनी में पत्नी की हत्या के सनसनीखेज  मामले में अपराध शाखा डीएलएफ, फरीदाबाद  की टीम ने आरोपित पति अमित निवासी न्यू प्रियंका कैंप, मदनपुर, दिल्ली, हाल निवासी पंचशील कॉलोनी, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है। वह, वारदात के बाद से ही फरार चल रहा था, जिसको पुलिस टीम ने 1 जुलाई को वृंदावन से काबू किया और न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।पुलिस जांच में सामने आया कि अमित का अपनी पत्नी नेहा के साथ मनमुटाव चल रहा था। उसकी पत्नी अक्सर  अशोक विहार, दिल्ली में रहने वाली अपनी बहन के पास मिलने जाती थी और कई-कई दिनों तक वहीं पर रहती थी। आरोपित को यह अच्छा नहीं लगता था। जिस बारे उसने अपनी पत्नी को मना भी किया था। गत 25 जून को दोनों के बीच बहन के घर जाने को लेकर विवाद हुआ था और गुस्से में अमित ने नेहा का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद हत्या को हादसा दर्शाने के उद्देश्य से उसने बाथरूम के अंदर मृतका के सिर को पानी में डुबो दिया और मौका से भाग गया। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार गत 25 जून को पंचशील कॉलोनी में नेहा कुमारी की हत्या के संबंध में उसके पिता विजय प्रसाद निवासी मुजफ्फरपुर, बिहार की शिकायत पर 26 जून को पति अमित के विरुद्ध थाना पल्ला में मामला दर्ज किया गया था।

Related posts

फरीदाबाद ब्रेकिंग: केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने आज पंजाबी गायक गुरताज की गायकी को सराहा

Ajit Sinha

फरीदाबाद; नियमों का उल्लंघन करने वाले 85 बसों का चालान और 17 बस को किया गया इंपाउंड- राकेश आर्य 

Ajit Sinha

मर्डर केस में 20 साल की सजा काट रहे अपराधी 5 साल बाद जमानत पर जेल से आया था, दो अवैध पिस्टल के साथ अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x