Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की धर्मपत्नी सविता कोविंद के ग्रीन फील्ड कॉलोनी में पहुंचने पर  सरदार  कुलदीप सिंह  ने किया स्वागत। 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की धर्मपत्नी सविता कोविंद आज फरीदाबाद के ग्रीन फील्ड कॉलोनी में अपनी छोटी बहन आशा रानी से मिलने पहुंची। इस मौके पर ग्रीन फील्ड कॉलोनी के प्रमुख समाजसेवी सरदार कुलदीप सिंह ने अपनी टीम के साथ राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की धर्मपत्नी सविता कोविंद का बुके देकर स्वागत किया।

इस गुप्त कार्यक्रम के दौरान मौके पर ग्रीन फील्ड कॉलोनी की ओर से गिने-चुने लोग ही मौके पर मौजूद रहे। जिन्होंने सविता कोविंद का दिल की गहराइयों से फरीदाबाद नगरी पहुंचने पर हार्दिक धन्यवाद किया।



इस मौके पर प्रमुख समाजसेवी सरदार कुलदीप सिंह ने कहा कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की धर्मपत्नी सविता कोविंद जिनका फरीदाबाद में यह एक गुप्त कार्यक्रम था। इस कार्यक्रम की जानकारी मिलते ही हम सभी एक शिष्टाचार के तहत हम लोग उनका ग्रीन फील्ड कॉलोनी में पहुंचने पर स्वागत करने पहुँचे,

हम लोगों को इसका बिल्कुल भी आभास नहीं था की देश के राष्ट्रपति की धर्मपत्नी की छोटी बहन हमारे कॉलोनी में रहती हैं यह हम सबके लिए काफी गौरव की बात है की राष्ट्रपति और उनकी धर्मपत्नी सविता कोविंद का हमारे शहर और हमारे कॉलोनी से गहरा नाता है हमें काफी प्रसन्नता हो रही. इस मौके पर सरदार कुलदीप सिंह के साथ अर्बन इम्प्रूवमेंट कंपनी के एस्टेट ऑफिसर कर्नल रिकी  भी मौजूद थे। 

Related posts

एसीबी के इंस्पेक्टर सोमेश तथा डीएसपी के रीडर ईएचसी अशोक को ₹100000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

Ajit Sinha

मोबाइल फोन की दुकान का शटर काट कर फोन चोरी के मामले में दो आरोपित गिरफ्तार, 55 मोबाईल फोन बरामद।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: नए साल की मंगलकामना और स्वागत के लिए मानव रचना शैक्षणिक संस्थान में महामृत्युंज्य यज्ञ का आयोजन किया गया।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!